सुहाना खान और अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर छाई, उमेश यादव का भी चला जादू 
SUHANA KHAN ARYAN KHAN SHAHRUKH KHAN UMESH YADAV ANANYA PANDEY

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज 8वां मुकाबला खेला जा रहा है. जहाँ पर पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने नजर आ रही है. जहाँ पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. मैच देखने के लिए आई सुहाना खान (SUHANA KHAN), अनन्या पांडे और आर्यन खान सोशल मीडिया पर छाए रहे. वहीं उमेश यादव (UMESH YADAV) का भी जलवा नजर आया.

सुहाना खान और अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर छाई, उमेश यादव का भी चला जादू

SUHANA KHAN ARYAN KHAN SHAHRUKH KHAN UMESH YADAV ANANYA PANDEY

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका. भानुका राजपक्षे ने जहाँ 31 रन बनाए तो वहीं अंत में कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) ने भी 25 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने आज अपने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया.

कोलकाता टीम को सपोर्ट करने के लिए टीम के मलिक शाहरुख़ खान (SHAHRUKH KHAN) की बेटी सुहाना खान (SUHANA KHAN), बेटा आर्यन खान (ARYAN KHAN) और इन दोनों की दोस्त अनन्या पांडे (ANANYA PANDEY) भी स्टेडियम में नजर आई. जिनका सोशल मीडिया पर जलवा नजर आया. वहीं उमेश यादव की भी फैंस ने जमकर तारीफ की है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *