इन 5 खिलाड़ियो ने आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन कर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरा, फैंस को थी काफी उम्मीद

By Twinkle Chaturvedi On June 6th, 2022
इन 5 खिलाड़ियो ने आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन कर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरा, फैंस को थी काफी उम्मीद

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन भारत में खत्म हो चुका हैं। राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को फाइनल मैच में 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 की चमचमाती ट्रॉफी पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने कब्जा किया। इस सीजन हम कुछ ऐसी प्रतिभाओं से मिले जिसे हम सलाम ठोकने पर मजबूर हुए। इस सीजन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनसे फैंस को काफी उम्मीद थी। लेकिन ये खिलाड़ी आईपीएल 2022 के इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

1) रविंद्र जडेजा

IPL 2021: Ravindra Jadeja can finish games like Pollard, Hardik or De Villiers, opines Scott Styris

चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराऊंडर रविंद्र जडेजा का आईपीएल 2021 का पिछला सीजन काफी शानदार रहा था। आईपीएल 2022 के शुरूआत में धोनी ने सीएसके की कप्तानी को रविंद्र जडेजा को सौंप दिया था। कप्तानी ने जडेजा को भारी दबाव में डाल दिया। इसका सीधा असर उनके प्रदर्शन पर होने लगा। जडेजा कप्तानी और अपना प्रदर्शन दोनों ही संभाल नहीं पा रहे थे।

फिर धोनी ने जडेजा के दबाव का खुलासा करते हुए कप्तानी को फिर अपने हाथों में ले लिया। पिछले सीजन में रविंद्र जडेजा के शानदार फॉर्म से फैंस को उन्हें शानदार रूप में देखने की भूख बढ़ गई थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस सीजन जडेजा 10 मैचों में सिर्फ 116 रन और 5 विकेट ले पाए। जिससे फैंस के चेहरे में काफी मायूसी दिखी हैं।

2) रोहित शर्मा

It's not something I'm going through for first time': Rohit Sharma | Cricket - Hindustan Times

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का आगाज करते हुए हर मैच में रोहित अपने खराब फॉर्म से जूझते आए हैं। रोहित शर्मा ने 14 मैचों में 19.11 की खराब औसत से सिर्फ 264 रन बनाए हैं।

रोहित के बल्ले के ना चलने से पूरे सीजन मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही हैं। इस सीजन मुंबई आईपीएल 2022 के टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा कभी भी नहीं हुआ जब रोहित किसी सीजन में अर्धशतक नहीं लगा पाए हो और यह इस बार हो ही गया। रोहित को ऐसे देख उनके फैंस का दिल इस सीजन काफी टूटा हैं।

3) विराट कोहली

Virat Kohli shares heartwarming message for RCB fans | Cricket - Hindustan Times

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन तीन बार गोल्डन डक में आऊट हुए हैं। शून्य में आऊट होने के बाद उनका मुस्कुराना और आसमान की ओर देखकर बात करना फैंस के दिलों को इस सीजन इस चीज़ ने काफी ठेस पहुंचाई हैं।

रन मशीन और चेस मास्टर विराट कोहली इस सीजन सिर्फ दो अर्धशतक बनाने में कामयाब हुए हैं। 16 मैचों में कोहली ने 341 रन बनाए हैं। सीजन की शुरूआत विराट की अच्छी हुई थी पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 रन की नाबाद पारी से लगा इस सीजन कोहली का विराट अंदाज देखने मिलेगा। लेकिन इसके बाद हर मैच में विराट फार्म के साथ जूझते नज़र आए हैं।

4) ऋषभ पंत

IPL 2022: "Rishabh Pant Will Have To Score Runs, Show Some Consistency" - Sanjay Manjrekar On Rishabh Pant's Poor Run This Season - Cricfit

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने इस सीजन सबसे ज्यादा निराश किया हैं। फैंस को काफी उम्मीद थी कि इस बार ऋषभ पंत टीम को ट्रॉफी तक जरूर पहुंचाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ हैं। पंत खेल की शुरूआत अच्छी करते थे लेकिन अपनी पारियों को बड़ा बनाने में इस सीजन नाकामयाब रहे हैं।

ऋषभ पंत ने इस सीजन 14 मैचों मे 340 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा की तरह पंत भी इस सीजन एक अर्धशतक बनाने में असफल रहे हैं। और आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब ऋषभ पंत किसी सीजन में अर्धशतक नहीं बना पाए हैं। ऋषभ पंत के इस सीजन ने उनके फैंस को काफी निराश किया हैं।

5) मयंक अग्रवाल

IPL 2020, KXIP vs RR: Ruthless Mayank Agarwal Slams 2nd Fastest IPL Ton by an Indian

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल का आईपीएल 2022 का सीजन बहुत खराब रहा हैं। टीम में उनके बल्ले के ना चलने से टीम को मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। इस सीजन मयंक अग्रवाल सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं और 13 मैचों में सिर्फ 196 रन ही बना पाए हैं। टीम की बैटिंग ऑर्डर में मयंक ने पहले ओपनिंग बैट्समान का रोल निभाया फिर उसके बाद मिडिल ऑर्डर बैट्समैन भी बने। लेकिन किसा भी जगह मयंक अग्रवाल अपनी फॉर्म ढूंढने में नाकामयाब रहे हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, मंयक अग्रवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली,