आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 12वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नहीं कर पाई और 12 रनों से मैच हार गई. केन विलियमसन ने हार की सबसे बड़ी वजह बताई हैं.
कप्तान विलियमसन ने बताया कहाँ पर हाथ से निकल गया मैच
अभी तक आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत नहीं दर्ज कर पाई हैं. पहले मैच में हार के बाद अब लखनऊ के खिलाफ भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस हार की सबसे बड़ी वजह बताते हुए कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” यदि आप प्रदर्शन को देखें, तो निश्चित रूप से हमारे पहले आउटिंग से काफी सुधार हुआ था. गेंद से शुरुआत शानदार रही. एक मजबूत स्थिति में थे .. अगर हम उस अगली साझेदारी को तोड़ सकते थे, हुड्डा और राहुल को श्रेय. मुझे लगता है कि बल्ले के साथ झलकियां थीं. यह काफी क्लोज मैच था लेकिन काफी करीब नहीं था. एक अच्छी सतह की तरह लग रहा था.”
केन विलियमसन ने बताया कहाँ पर टीम ने की बड़ी गलती
लगातार सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम हार रही है. अपनी टीम की गलती बताते हुए कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने कहा कि-
” 170 किसी भी दिन एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है.. अच्छा खेलना है. लेकिन साथ ही हम जानते थे कि क्या हम साझेदारी बना सकते हैं, उचित शुरुआत कर सकते हैं, हमारे पास पर्याप्त हिटिंग एबिलिटी है. आज काफी काम नहीं किया. गेंद के साथ उनकी भूमिका वाले लोग उत्कृष्ट थे. यह छोटा मार्जिन है. कुछ और कुछ दो और पीछा काफी अलग आकार लेता है.”
