IPL 2022, SRH vs CSK, STAT: इस मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड, रितुराज गायकवाड़ ने इतिहास रचते हुए की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

By Aditya tiwari On May 2nd, 2022
IPL 2022, SRH vs CSK, STAT: इस मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड, रितुराज गायकवाड़ ने इतिहास रचते हुए की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 46वां मैच खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) एक दूसरे के खिलाफ थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नहीं कर पायी और 13 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 12 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने इतिहास रच दिया है.

इस मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड, रितुराज गायकवाड़ ने रच दिया एक नया इतिहास

IPL 2022, SRH vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान के रूप में वापसी से बदली चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत, 13 रनों से हारी हैदराबाद

1. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने आज 99 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वो सबसे तेज इस आकड़े पर पंहुचने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर है.

2. निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने आज आईपीएल में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं.

3. रितुराज गायकवाड़ ने आज आईपीएल में अपने 100 चौके पूरे कर लिए हैं.

4. अभिषेक शर्मा ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 100 चौके पूर कर लिए हैं.

5. रितुराज गायकवाड़ आईपीएल में 99 रनों पर आउट होने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं.

6. अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने आज आईपीएल में अपने 50 चौके पूरे कर लिए हैं.

7. डेवॉन कॉन्वे ने आज आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया है.

8. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने आज आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक लगाया है.

9. निकोलस पूरन ने आज अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है.

10. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक 19 कैच छोड़ दिए हैं.

11. आईपीएल में सीएसके के लिए सर्वोच्च साझेदारी
182 रितुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) (पहला Wkt बनाम SRH) आज रात
181* एस वाटसन और एफ डु प्लेसिस (पहला विकेट बनाम पीबीकेएस)2020
165 आर उथप्पा और शिवम दुबे (तीसरा विकेट बनाम आरसीबी) 2022
159 माइकल हसी और मुरली विजय (पहला विकेट बनाम आरसीबी) 2011
152 मुरली विजय और ए मोर्कल (तीसरा विकेट बनाम आरआर) 2010

12. आईपीएल में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
185 जे बेयरस्टो और डी वार्नर (SRH बनाम RCB)2019
184* जी गंभीर और सी लिन (केकेआर बनाम गुजरात लायंस)2017
183 KL राहुल और एम अग्रवाल (PBKS v RR)2020
182 आर गायकवाड़ और डी कॉनवे (सीएसके बनाम एसआरएच) – आज रात

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, रितुराज गायकवाड़, सचिन तेंदुलकर, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version