IPL 2022, SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज करके बदला पॉइटंस टेबल का खेल, दिल्ली को हुआ नुकसान

By Aditya tiwari On May 2nd, 2022
IPL 2022, SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज करके बदला पॉइटंस टेबल का खेल, दिल्ली को हुआ नुकसान

आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 46वां मैच खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नहीं कर पायी और 13 रनों से मैच हार गई. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइटंस टेबल को बनाया रोमांचक

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने जहाँ 57 गेदों पर 99 रनों की पारी खेली. दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने भी 55 गेंदो पर नाबाद 85 रन बनाए. जिसके कारण सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवा कर 202 रन बनाए थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने 47 रनों की बेहद अहम पारी खेली. निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने आज आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी हैदराबाद की टीम 13 रनों से मैच हार गई. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब पॉइटंस टेबल में 9वें नंबर पर नजर आ रही है. वहीं हार के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर 4 पर बनी हुई हैं.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

टेबल में पहले स्थान पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम अब नंबर 3 पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 6 पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम इस रेस में नंबर 2 पर नजर आ रही है.

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नंबर 7 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में केकेआर (KKR) की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नंबर 10 पर अभी भी बनी हुई हैं.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version