भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही नीली जर्सी पहनकर साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ खेलने के लिए तैयार है। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत दौरे के लिए आ गई है जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच 9 जून से भारत के अलग-अलग में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 2 जून को भारत पहुंच चुकी हैं। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी हैं।
टी-20 सीरीज खेलने भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम
भारत और दक्षिण अफ्रीका 9 जून से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। पहला टी-20 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले मैच से पहले 2 जून को दिल्ली पहुंच गई हैं। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाऊंट पर खिलाड़ियों की बस में बैठी तस्वीरें श्यर कर जानकारी दी हैं।
Touchdown 🇮🇳#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/kT67xxubwN
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 2, 2022
भारत के खिलाफ आग उगलते नज़र आएंगे ये खिलाड़ी
आईपीएल 2022 में साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर, क्विंटन डिकॉक, कगिसो रबाड़ा और ऐडन मार्करम ने खूब तहलका मचाया हैं। अपनी-अपनी टीमों के लिए इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई मुकाबले जितवाए हैं। डेविड मिलर ने आईपीएल में 481 रन बनाए हैं तो वही डिकॉक ने 508 रन बनाए हैं। कगिसो रबाड़ा ने भी आईपीएल में 23 विकटे अपने नाम की हैं। ये खिलाड़ी साऊथ अफ्रीका की टी-20 टीम का हिस्सा हैं ऐसे में इनका करंट फॉर्म इंडिया के लिए घातक साबित हो सकता हैं।
इस टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कोशिश टीम इंडिया को विश्व रिकॉर्ड बनाने से रोकनी की भी होगी। अगर इंडिया अपना पहला मैच जीत जाती है तो वो लगातार 13 मैच जीतने के साथ टी-20 मैच जीतने का एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रेसी वैन डेर डूसन, मार्को जेनसन
