साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका लीग का आयोजन हुआ है. इस लीग का आज पहला मैच खेला गया जो की एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया जिसमें एमआई केपटाउन ने बाजी मार ली. एमआई कैपटाउन की टीम ने मैच में पार्ल रॉयल्स को 8 विकेट से मात दी. इस लीग में एमआई केपटाउन की कमान अफगानिस्तान के घातक खिलाड़ी राशिद खान के हाथों में है और वहीं पार्ल रॉयल्स की कमान साउथ अफ्रीका लीग के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर के हाथों में है.
पार्ल राॅयल्स की पारी
साउथ अफ्रीका लीग में खेला गया आज का पहला मैच एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच में था. मैच में टॉस में बाज़ी मारते हुए एमआई केपटाउन ने पार्ल रॉयल्स को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम ने बेहद निराशाजनक शुरुआत की. टीम का शुरुआती विकेट बेहद जल्दी गिरा. ओपनिंग करने उतरे बल्लेबाज विहान जोहान्स ने महज 3 रन पर अपना विकेट गंवा दिया.
पार्ल रॉयल्स की पारी को संभालने का काम करते हुए बल्लेबाज जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली. जोश बटलर ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का देखने मिला. पार्ल रॉयल्स की ओर से दूसरे घातक बल्लेबाज रहे कप्तान डेविड मिलर जिन्होंने 42 रनों की पारी खेली. कुल मिला कर पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा.
एमआई केपटाउन की पारी
पार्ल रॉयल्स द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य को चेज करने उतरी एमआई केपटाउन की टीम ने बड़ी ही आसानी के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया. एमआई केपटाउन की पारी की शुरुवात बेहद शानदार रही. टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से 41 गेंदों पर 70 रन निकले, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले. एमआई केपटाउन की ओर से रयान रिकेल्टन ने 42 रनों की पारी खेली जो टीम के लिए बेहद किफायती रही.
दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन
एमआई केप टाउन: वेस्ली मार्शल, डेलानो पोटगीटर, रासी वैन डर डूसेन, ग्रांट रोएलोफसेन, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, सैम करेन, जॉर्ज लिंडे, लियाम लिविंगस्टोन, राशिद खान (कप्तान), ओडियन स्मिथ, जियाद अब्राहम, जोफ्रा आर्चर (वाइल्डकार्ड), बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन यानसेन, कगिसो रबाडा, ओली स्टोन, वकार सलामखील.
पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर, इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, मिचेल वैन बुरेन, विहान लुबे, जोस बटलर (इंग्लैंड), डेन विलास, फेरिस्को एडम्स, कॉर्बिन बॉश, कोडी यूसुफ, इवान जोन्स, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, इमरान मैनैक, ओबेड मैककॉय, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, रेमन साइमंड्स.
