एशिया कप से पहले सौरव गांगुली ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस के बीच आई खुशी की लहर

By Twinkle Chaturvedi On August 16th, 2022
एशिया कप से पहले सौरव गांगुली ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस के बीच आई खुशी की लहर

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में एक्शन में नजर आते दिखेगी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  जैसे बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में चार-चांद लगाने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली काफी समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के दो वनडे मुकाबलों में वो सिर्फ 33 रन ही बना पाए थे, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे में भी विराट खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान व मौजूदा बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) ने हाल ही में विराट के फॉर्म और उनकी वापसी को लेकर बड़ी बात कही हैं। आइए आपको बताते हैं सौरव गांगुली ने क्या कहा हैं-

एशिया कप में विराट कोहली फॉर्म ढूंढ लेंगे- सौरव गांगुली

विराट कोहली (VIART KOHLI) इंग्लैंड दौरे के बाद से आराम में हैं, वह सीधा एशिया कप (ASIA CUP) में पाकिस्तान(PAKISTAN) के साथ 28 अगस्त को होने वाले मुकाबले से वापसी करने के लिए तैयार हैं। विराट का 3 साल से बल्ले के साथ संघर्ष हम देख रहे हैं, इस बीच विराट कुछ अच्छी शुरूआत करते नजर तो आते थे, लेकिन आगे जाके हम सबको निराशा ही मिलती थी।

आईपीएल में विराट के बल्ले से एक-दो अच्छी पारी ही सामने आई। उसके बाद विराट सीधा इंग्लैंड दौरे में नजर आए। जहां फिर से उनका संघर्ष जारी रहा। विराट वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे में आराम पर हैं। फैंस कब से विराट का वो रूप देखने के लिए बेताब हैं जिसके लिए विराट जाने जाते हैं। सौरव गांगुली ने हाल ही में विराट को लेकर बड़ी बात कही हैं, जो फैंस को खुश करने वाली हैं। सौरव गांगुली ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा-

“उसे अभ्यास करने दो, उसे मैच खेलने दो। वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी रन बनाए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे। वह सिर्फ शतक नहीं बना पा रहा है और मुझे विश्वास है कि वह एशिया कप में अपना फॉर्म ढूंढ लेगा।”

एशिया कप के बादशाह हैं विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) एशिया कप में भारत के लिए बादशाह हैं। विराट सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के बाद एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKR) ने एशिया कप में भारत के लिए 971, रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने 883 और विराट ने अब तक एशिया कप में 776 रन बनाए हैं। विराट कोहली पिछले एशिया कप 2018 के सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आए थे।

विराट 2016 सीजन जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था उस में विराट ने फाइनल मैच में 28 गेंदों में 41 रन बनाकर बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाफ भारत को फाइनल जीतवाया था। साथ ही विराट के नाम एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड हैं। विराट कोहली ने साल 2012 में पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी। कोहली का एशिया कप में औसत 60 से अधिक हैं।

Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, सौरव गांगुली,