वो 3 कारण जिसके चलते विराट कोहली ही भारत को जिताएंगे एशिया कप और टी20 विश्व कप, विराट के जुनून के आगे विरोधी टीम को टेकने पड़ेंगे घुटने

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में एक्शन में नजर आते दिखेगी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जैसे बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में चार-चांद लगाने के लिए तैयार हैं। एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा 8 अगस्त को की जा चुकी हैं। एशिया कप के बाद भारतीय टीम साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ घर पर ही वनडे और टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी।
जिसके ठीक बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो जाएगी। विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लेकिन एशिया कप और टी20 विश्व कप में उनकी मौजूदगी भारत को मजूबूती देने वाली हैं। आज हम आपको वे 3 कारण बताने वाले हैं जिसके चलते विराट कोहली ही भारत को एशिया कप और टी20 विश्व कप जीतवाने वाले हैं-
1. विराट कोहली का अनुभव

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को खेल के हर पलों को समझने में महारथ हासिल हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप में कई ऐसे खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं जिनके लिए यह दोनों टूर्नामेंट नया अनुभव रहने वाला हैं। युवा प्रतिभा टीम को नयी मजबूती देती हैं, लेकिन अनुभव हमेशा युवा प्रतिभा से आगे ही माने जाती हैं।
विराट कोहली के दोनों टूर्नामेंट में रिकॉर्ड इसकी निशानी हैं, हर साल बढ़ते अनुभव के साथ विराट पहले से ज्यादा प्रभावशाली ही नजर आए हैं। विराट कोहली एशिया कप 2018 का हिस्सा नहीं थे। लेकिन वो एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतवाने वाले खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं।
विराट का अनुभव इन टूर्नामेंट में भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह बनने वाला हैं। विराट अपने बल्लेबाजी से भारत को मच जीतवाते नजर आएंगे। विराट पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में हैं, लेकिन इन बड़े टूर्नामेंट में विराट ने भारत को हमेशा आगे ही रखा हैं। बेशक आगे भी विराट यही करते नजर आएंगे।
2. एशिया कप और टी20 के बादशाह हैं विराट कोहली

विराट कोहली एशिया कप में भारत के लिए बादशाह हैं। विराट सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के बाद एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKR) ने एशिया कप में भारत के लिए 971, रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने 883 और विराट ने अब तक एशिया कप में 776 रन बनाए हैं। विराट कोहली पिछले एशिया कप 2018 के सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आए थे।
लेकिन इससे पहले वाले 2016 सीजन जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था उस में विराट ने फाइनल मैच में 28 गेंदों में 41 रन बनाकर बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाफ भारत को फाइनल जीतवाया था। विराट टी20 विश्व कप में भी भारत के बादशाह हैं, विराट इस वक्त टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट ने 16 मैचों में 9 अर्धशतक की मदद से 777 रन बनाए हैं। विराट पिछले तीन टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। विराट भारत के लिए बड़े टूर्नामेंट में रन बनाने में टॉप पर हैं। विराट का यह कमाल भारत के जीत का कारण बनते नजर आएगा।
3. विराट का जुनून बनाएगा भारत को विश्व विजेता

विराट के खराब फॉर्म ने इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हुई हैं। पर हम सब जानते हैं कि बस एक-दो अच्छी पारी की जरूरत हैं फिर विराट का पहले वाला अंदाज हमें देखने को मिलेगा। विराट चाहे बल्लेबाजी कर रहे हो या फीलिडिंग उनमें जुनून की कभी कमीं नहीं रहती हैं। विराट के इस जुनून ने भारत के लिए कई बार मैच जीतने का काम किया हैं।
विराट इसी जुनून को वापस से लेकर एशिया कप और टी20 विश्व कप में नजर आएंगे। यहीं जुनून उनको उनका फॉर्म भी वापस दिलाएगा। जिस विराट को फैंस देखने के लिए कब से बेताब बैठे वह हमें जल्द ही देखने मिल सकते हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप दोनों में ही भारत का पहला मुकाबला पहले पाकिस्तान के साथ होने वाला हैं।
विराट पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ कितने बेहतरीन हैं हम सब जानते हैं. और यह उनके जुनून का ही नतीजा हैं। टी20 में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 मैच खेले हैं, जिनमें विराट ने 2 अर्धशतक के बल पर 254 रन बनाए हैं। विराट का बेस्ट स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबलों में 76 रहा हैं।
Tags: एशिया कप 2022, टी20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,