“उसे मालूम है बड़ा टूर्नामेंट कैसे जीता जाता है, पहले भी उसने….” रोहित शर्मा की कप्तानी पर सौरव गांगुली ने जताया भरोसा, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

By Akash Ranjan On October 29th, 2022
"उसे मालूम है बड़ा टूर्नामेंट कैसे जीता जाता है, पहले भी उसने...." रोहित शर्मा की कप्तानी पर सौरव गांगुली ने जताया भरोसा, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) पहली बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में टीम इंडिया (TEAM INDIA) की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अब शर्मा के पास देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनने का अच्छा मौका है। आईपीएल (IPL) में एक कप्तान के रूप में भी उनका सर्वश्रेष्ठ ट्रैक रिकॉर्ड है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ़ की है। दादा ने क्या कहा है आइये जानते है।

रोहित शर्मा की कप्तानी पर सौरव गांगुली ने जताया भरोसा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने से पहले ही फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम इस साल का खिताब अपने नाम कर ले। टीम इंडिया ने आखिरी बार टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी साल 2007 में एमएस धोनी की अगुवाई में हासिल की थी।

इसके बाद से टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी। ऐसे में फैंस और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी जीत सकते हैं। इसी बीच सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि,

“रोहित शर्मा जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंट्स कैसे जीतने हैं। उन्होंने आईपीएल के खिताब भी अपने नाम किए हैं। इसलिए उम्मीद है कि वह इस साल टी20 वर्ल्ड कप भी जीत लें।”

रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को साल 2013 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। लेकिन रोहित के कप्तान बनते ही MI ने उस साल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

जब एशिया कप के 2018 संस्करण की बात आती है, तो रोहित ने पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की और टूर्नामेंट अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद उन्हें भारतीय टीम का स्थायी टी20 कप्तान बनाया गया। उन्होंने स्थायी कप्तान के रूप में अपनी पहली श्रृंखला भी जीती। वनडे और टेस्ट की बात करें तो उन्होंने बतौर कप्तान वेस्टइंडीज को वनडे और श्रीलंका को टेस्ट में हराया है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली,