SL vs PAK: एशिया कप की चैंपियन बनने के बाद श्रीलंका की टीम ने इस अनोखे अंदाज़ में मनाया जीत का जश्न, VIDEO हो गया वायरल

By Akash Ranjan On September 12th, 2022
SL vs PAK: एशिया कप की चैंपियन बनने के बाद श्रीलंका की टीम ने इस अनोखे अंदाज़ में मनाया जीत का जश्न, VIDEO हो गया वायरल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का अंत हो चुका है। टूर्नामेंट का आखिरी और फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका (Sri Lanka Team) के बीच खेला गया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया ये मैच बेहद शानदार रहा। 11 सितंबर को खेल गए मैच में लंकाई टीम बाबर एंड कंपनी पर पूरी तरह से हावी होती हुई नजर आई।

सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में पाक को मात देने के बाद श्रीलंका ने एक बार टीम पर फतेह हासिल की। दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की अगुवाई में टीम ने अपना छठा एशिया कप जीता। इस जीत के बाद टीम काफी खुश और जश्न मनाती नजर आई।

श्रीलंका की टीम ने ऐसे मनाया जीत का जश्न

पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Team) के लिए काफी अहम है। क्योंकि टीम ने सात साल बाद के एशिया कप (Asia Cup 2022) का खिताब अपने नाम किया है। टीम ने आखिरी बार 2014 में एशिया कप का खिताब जीता था। ऐसे में टीम सात साल बाद एशिया कप जीतकर काफी खुश नजर आई। श्रीलंका की टीम समेत फैंस भी इस समय जश्न में डूबे हुए हैं। इसी बीच  लंका टीम के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

यहाँ देखें VIDEO

कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच (Pakistan vs Sri Lanka Final) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दसुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 170 रन बनाए। जिसके ज़वाब में पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 23 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ लंका की टीम ने छठी बार एशिया कप को जीत लिया है।

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान और श्रीलंका,
Exit mobile version