SL vs PAK: एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने दोहराई अपनी पुरानी ग़लती, कैच पकड़ने के लिए आपस में भिड़े पाक खिलाडी, देखें VIDEO

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मैच श्रीलंका और पाकिस्तान टीम (SL vs PAK) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस जीतकर पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। तो वहीं श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और केवल 58 रनों पर आधी टीम को पवेलियन भेजने के बाद राजपक्षे की धमाकेदार पारी ने श्रीलंका को 170 रनों तक पहुंचाया।
लेकिन इस मैच (SL vs PAK) में पाकिस्तानी टीम ने एक बार फिर हमेशा की तरह अपनी गलती को दोहराया और फील्डिंग के दौरान अहम कैच छोड़े। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कैच पकड़ने के लिए दो पाक खिलाड़ी आपस में टकराते हुए नजर आ रहे है।
फाइनल में कैच पकड़ने के लिए आपस में भिड़े पाकिस्तान के खिलाडी
दरअसल एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान टीम (SL vs PAK) के बीच खिताबी जंग खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और केवल 58 रनों के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन का रुख कर चुकी थी। जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि ये पूरा मैच एकतरफा हो गया है लेकिन भानुका राजपक्ष्ये (Bhanuka Rajapaksa) की बल्लेबाज़ी के चलते फिर से श्रीलंका टीम ने अपनी पकड़ मजबूत की और राजपक्षे ने 45 गेंदों पर 71 पर रन ताबड़तोड़ पारी खेली।
लेकिन इस मैच (SL vs PAK) के दौरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जहां पाकिस्तान टीम ने एक बार फिर से अपनी पुरानी गलती दोहराई और कहीं ये गलती टीम को भारी भी पड़ सकती है। बता दें शादाब खान (Shadab Khan) ने लगातार ओवरों में राजपक्षे का दो कैच छोड़े।
वहीं 18 वें ओवर में हरिस रउफ की गेंद पर लॉन्ग पर शादाब ने कैच ड्राप किया और इसके बाद 19वें ओवर में मोहम्मद हसनैन ने 8 रन दिए और ओवर की आखिरी गेंद पर राजपक्षे का कैच ड्रॉप हुआ। ये कैच वास्तव में आसिफ अली (Asif Ali) को लेना था, लेकिन शादाब भी कोशिश करते नजर आए, लेकिन हुआ क्या दोनों आपस में टकरा बैठे और गेंद बाउंड्री पार चले गई और अंपायर ने छक्का दिया।
यहां देखें पूरी VIDEO
Pakistan and their fielding 🤣🤣🤣#AsiaCupT20 #shadabkhan @cricketsrilanka @TheRealPCB pic.twitter.com/4FW3ybT1lZ
— Sahil Prakash (@sahilyadav70) September 11, 2022
कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच (Pakistan vs Sri Lanka Final) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दसुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 170 रन बनाए। जिसके ज़वाब में पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 23 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने छठी बार एशिया कप को जीत लिया है।
Tags: एशिया कप 2022 फाइनल, श्रीलंका और पाकिस्तान,