SL vs IRE: श्रीलंका और आयरलैंड के सुपर-12 में आने से मचेगा धमाकेदार हंगामा, यहां देख पाएंगे FREE में लाइव एक्शन, जानें पूरी जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 23 अक्टूबर का पहला मुकाबला क्वालिफायर राऊंड से सुपर-12 में पहुंचने वाली टीम श्रीलंका (SRILANKA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच बल्ंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ने ही शुरूआत भले ही हार के साथ की हो लेकिन खत्म दोनों ही टीमों ने क्वालिफायर राऊंड के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-12 में जगह बनाई हैं।
श्रीलंका आयरलैंड के मुकाबले ज्यादा मजबूत टीम नजर आती हैं लेकिन आयरलैंड ने सुपर-12 में जगह बनाने के लिए दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप स बाहर कर दिया हैं। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएगी। आइए जानते हैं कि इस अहम मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको बताते हैं-
कब और कहां खेला जाएगा श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मैच
श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड में पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को ब्लंडस्टोन ऐरेना में सुबह 9ः30 बजे से खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच का लाइव टेलीकास्ट
श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
श्रीलंका और आयरलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार (DISNEY PLUS HOTSTAR) पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसे FREE में देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
श्रीलंका टीमः पथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा, भानुक राजपक्षे, चरिथ असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करूनार्तने, भिनुरा फर्नेडो, महिश ठीकसाना, लाहिरू कुमारा।
आयरलैंड टीमः पॉल स्ट्रींग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लॉर्कन टकर, हैरी टैक्टर, गैरिथ डैलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडियर, सिमी सिंह, जोश लिटिल, बैरी मैकर्थी।
Tags: एंड्रयू बालबर्नी, टी20 विश्व कप 2022, दसुन शनाका, श्रीलंका बनाम आयरलैंड,