टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 31 अक्टूबर का धमाकेदार मुकाबला आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच गाबा (GABA) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त 3-3 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल में नंबर-3 और 4 स्थान पर हैं। दोनों को ही अपने पहले मुकाबले में हार और दूसरे में जीत मिली थी। वहीं दोनों टीमों का पिछला मुकाबला बारिश के चलते धूल गया था। मेजबान आस्ट्रेलिया इस वक्त अच्छे पोजिशिन में नजर नहीं आ रही हैं।
टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपनी ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी हैं। आयरलैंड की टीम ने भले इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ जीत बारिश के चलते दर्ज की थी लेकिन आयरलैंड इंग्लैंड को अच्छा मजा चखाती हुई नजर आ रही थी। इसलिए इस टीम को हल्के में रखना बेवकूफी होगी। आइए जानते हैं इस मैच को आप कब, कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे-
कब और कहां खेला जाएगा आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच मैच
आस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड में पहला मुकाबला 31 अक्टूबर को ब्रिसबेन के गाबा में भारतीय समय दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच का लाइव टेलीकास्ट
आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार (DISNEY PLUS HOTSTAR) पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसे FREE में देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
आयरलैंड टीमः पॉल स्ट्रींग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लॉर्कन टकर, हैरी टैक्टर, गैरिथ डैलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडियर, सिमी सिंह, जोश लिटिल, बैरी मैकर्थी।
आस्ट्रेलिया टीमः डेविड वार्नर, ऐरॉन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, एडम जैंपा, जॉश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क।









