SL vs BAN: टूट जाएगी श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी, कप्तान दसुन शनाका सुधारेंगे अपनी सबसे बड़ी गलती

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
SL vs BAN: टूट जाएगी श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी, कप्तान दसुन शनाका सुधारेंगे अपनी सबसे बड़ी गलती

दसुन शनाकाः एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ने ही अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) से हारा हैं। ग्रुप स्टेज का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ही जीतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

इस मैच में जीत प्राप्त कर के ही टीम सुपर स्टेज के लिए आगे बढ़ सकती हैं। श्रीलंका टीम की बात करें तो उनका पहला मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही बुरे तरह से फ्लॉप हुई थी। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका किस ओपनिंग बल्लेबाजी जोड़ी पर भरोसा जताएंगे-

यह होगी श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी

एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आई थी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम को काफी ज्यादा मजबूत रखने की जरूरत हैं। टीम की ओपनिंग जोड़ी भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को खो दिया था।

पिछले मैच में टीम की ओपनिंग जोड़ी पाथुम निशांका (PATHUM NISSANKA) और कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) 3 रन और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की यह ओपनिंग जोड़ी को कप्तान दसुन शनाका तोड़ते हुए नजर आएंगे। पाथुम और धनुष्का गुनाथिलका (DANUSHKHA GUNATHILAKA) यह खिलाड़ी अगले मैच में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

धनुष्का पिछले मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते नजर आए थे। जिसमें उन्होने 17 रनों की पारी खेली थी। पाथुम निशांका ने बहुत ही कम समय में उन्होने टी20 प्रारूप में अपनी एक गहरी छाप छोड़ी हैं। धनुष्का कम अनुभवी बल्लेबाज पाथुम को पूरी तरह सपोर्ट करते नजर आएंगे।

श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम में धनुष्का के बल्ले का चलना सबसे अहम हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज धनुष्का ओपनिंग में आग उगलते हुए नजर आते हैं। अब तक ओपनिंग करते हुए उन्होने टी20 फॉर्मेट में 678 रन बनाए हैं। उम्मीद रहेगी की दोनों की जोड़ी शानदार प्रदर्शन से एशिया कप के टॉप-4 में अपनी टीम को जगह दिला पाए।

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग 11

पाथुम निशांका, धनुष्का गुनाथािलका, धनंजय डी सिल्वा, भानुका राजपक्षा, कुशल मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनार्तने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, नुवान ठुसारा, मथिशा पथिराना।

Tags: एशिया कप 2022, दसुन शनाका, दानुशका, पाथुम निशांका, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश,
Exit mobile version