SL vs AFG: “स्पिनरों को बेहतर काम करके दिखाना था”- कप्तान दासुन शनाका ने गेंदबाजों पर फोड़ दिया हार का सारा ठीकरा

By Twinkle Chaturvedi On August 28th, 2022
दासुन शनाका

दासुन शनाकाः एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) बनाम अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 27 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MO. NABI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

 श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 106 रनों का लक्ष्य रखा था। अफगान टीम ने शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकटों से जीत हासिल कर ली हैं। दासुन शनाका की टीम को अपने ओपनिंग मैच में ही बड़ी हार झेलनी पड़ी हैं।

टी20 क्रिकेट में ऐसी चीजें हो सकती हैं- दासुन शनाका

श्रीलंकाई टीम गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों में बिखरती हुई नजर आयी हैं। 5 बार की एशिया कप चैंपियन श्रीलंका अपना शानदार खेल दिखाने में नाकामयाब रही। अफागनिस्तान के खिलाफ 8 विकटों से हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
“सोचने के दो तरीके हैं। बल्लेबाज के रूप में, हमें हर बार विकेट के अनुसार बल्लेबाजी करनी चाहिए। (एसएल स्पिनरों के लिए पिच में कुछ भी नहीं) थोड़ी घास थी, इसलिए हमारे स्पिनरों के लिए बहुत मददगार नहीं था। लेकिन वे विश्व स्तरीय स्पिनर हैं जो किसी भी स्थिति में प्रदर्शन कर सकते हैं। देखिए, टी20 क्रिकेट में ये चीजें हो सकती हैं लेकिन हमें इस स्थिति से बाहर निकलने, अगला गेम जीतने और अगले चरण के लिए क्वालीफाई करने की जरूरत है।”

हर तरह से कमजोर दिखी श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम आस्ट्रेलिया को हराने के बाद एशिया कप (ASIA CUP) के लिए आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही थी। आज एशिया कप के ओपनिंग मैच में अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के खिलाफ टीम का हर पैतरा उलटा ही नजर आया। पहले सारे बल्लेबाज रन बनाने में फेल रहे। टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। भानुका राजपक्सा ने 38 और चमिका करूनार्तने ने 31 रनों की पारी से श्रीलंका को 105 के स्कोर तक पहुंचाया।
दासुन शनाका की टीम श्रीलंका की गेंदबाजी यूनिट में काफी गहराई नजर आती हैं। लेकिन गेंदबाज भी पूरे तरह से फ्लॉप रहे। वानिंदु हसरंगा ने गुरबाज को 40 रन पर आऊट कर विकेट जरूर चटकाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बोर्ड पर रन उतने ज्यादा नहीं थे इसलिए अफगानी बल्लेबाजों को कोई दिक्कत नहीं हुई। श्रीलंका को अपनी गलतियों से सीख लेकर अगले मैच में वापसी की जरूरत हैं।
Tags: एशिया कप 2022, दासुन शनाका, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान,
Exit mobile version