IPL 2022: 3 भारतीय तेज गेंदबाज जो शोएब अख्तर के सबसे तेज गेंद का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड, आईपीएल में दिखा इनका जलवा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। युवाओं ने इस बार हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी की बात की जाए तो इस सीजन में कई युवा गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन कर सब का मन मोह लिया है। जहां तक तेज गेंदबाजी का सवाल है तो इसमें भी युवा गेंदबाजों ने अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस बार 3 युवा गेंदबाजों ने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की है। आईए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी
उमरान मलिक
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए उमरान मलिक (UMRAN MALIK) इस सीजन में खेल रहे हैं। इस सीजन में सबसे तेज गेंदबाजी का रिकार्ड इस युवा खिलाड़ी ने बनाया है। इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन में अब तक 157 किमी प्रति घंटा की सबसे तेज गेंद फेंकी है। यह आईपीएल (IPL) में अब तक फेंकी गई दूसरी सबसे तेज गेंद हैं।
यहां पर इस युवा खिलाड़ी ने शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) को पछाड़ दिया है लेकिन अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में शोएब अख्तर की ओर से 161 किमी प्रति घंंटा की रफ्तार से फेंकी गई गेंद का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है। उम्मीद है कि यह युवा गेंदबाज जल्द ही शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल कर लेगा। इस सीजन में उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने अब तक 13 मैचों में 21 विकेट लिए हैं।
कुलदीप सेन
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 लाख की बेस प्राइज पर कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) को लिया था। इस युवा गेंदबाज की स्पीड आईपीएल (IPL) के मैचों में 140 से 147 किमी प्रतिघंटा तक रही है। साथ ही प्रैक्टिस मैचों में कुलदीप सेन ने 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी की है।
इस सीजन में 7 मैचों में 8 विकेट लिया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) को एक मैच जिताने में महती भूमिका अदा की है। यह युवा गेंदबाज भविष्य में शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखता है। गेंदबाजी में स्पीड के लिए इनके कोच ने इनका पूरा गेंदबाजी एक्शन चेंज करा दिया था। 3 साल यह अपने एक्शन में सुधार के लिए संघर्ष करते रहे।
मोहसिन खान
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) इस रेस में हैं। आईपीएल (IPL) के इस सीजन में तेज गेंद के साथ सधी गेंदबाजी कर उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। यह IPL के सीजन में 145 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानाना है कि इस युवा गेंदबाज में अभी और तेजी से गेंदबाजी करने की क्षमता है।
तेज व उछाल भरी पिचों पर इस गेंदबाजी की स्पीड बढ़ने के साथ अच्छी उछाल मिलेगी। ऐसा माना जाता है। वैसे मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) इस सीजन में 151 किमी प्रति घंंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करके सबको हैरत में डाल चुके है। सबसे खास बात यह है कि इस युवा के अपनी गेंदों पर पूरा कंट्रोल है। उम्मीद है कि यह युवा गेंदबाज भविष्य में 161 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।
Tags: उमरान मलिक, कुलदीप सेन, मोहसिन खान, शोएब अख्तर,