शोएब अख्तर ने चुनी अपनी आईपीएल की धाकड़ प्लेइंग-11, रोहित और विराट को नहीं इन्हें बनाया टीम का कप्तान

By Akash Ranjan On May 18th, 2022
शोएब अख्तर ने चुनी अपनी आईपीएल की धाकड़ प्लेइंग-11, रोहित और विराट को नहीं इन्हें बनाया टीम का कप्तान

पाकिस्तानी के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) IPL के मैचों पर अपनी आंखे गड़ाए रहते है। रावलपिंडी एक्सप्रेस साल 2008 सीजन में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रह चुके हैं। इन दिनों भारत ने आईपीएल 2022 का 15वां सीजन खेला जा रहा है और आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है।

इस साल के आईपीएल 2022 में खिलाडियों के प्रदर्शन को देखते हुए शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन चुनी है।अख्तर के इस ऑल टाइम आईपीएल इलेवन में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, वेस्टइंडीज के 3 जबकि श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के 1-1 खिलाड़ियों को अपनी इलेवन में शामिल किया है। वहीं अख्तर के ऑल टाइम इलेवन में 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जो मौजूदा वक़्त में आईपीएल खेल रहे हैं।

शोएब अख्तर ने इन दो खिलाड़ियों को बनाया सलामी बल्लेबाज़

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर क्रिस गेल और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को चुना है। अख्तर ने दोनों को महान खिलाड़ी बताया और कहा कि यह दोनों खतरनाक बल्लेबाज़ मेरी टीम के सलामी बल्लेबाज़ होंगे। इसके बाद न,नंबर 3 के लिए अख्तर ने विराट कोहली को चुना है। अख्तर ने कहा की विराट भले ही खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन विराट ने आईपीएल में रनो की बरसात की है। इन तीनो के अलावा अख्तर ने अपनी टीम में एबीडी विलियर्स, आंद्रे रसल और कीरोन पोलार्ड को भी शामिल किया है।

अख्तर ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया अपनी टीम का कप्तान

शोएब अख्तर ने नंबर-7 के लिए महेंद्र सिंह धोनी का चयन करते हुए कहा कि धोनी मेरी टीम कप्तानी संभालेंगे। इसके अलावा 2 स्पिनर के तौर पर उन्होंने हरभजन सिंह और राशिद खान को अपनी टीम में लिया है। अख्तर ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज के रूप में लसिथ मलिंगा और ब्रेट ली को लिया है।

इसके साथ शोएब ने कहा कि मैं चाहता हूं कि उमरान मलिक मेरे सबसे तेज बॉल का रिकार्ड तोड़े। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि इसके लिए मलिक को चोट से दूर रहना होगा। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा कि मैं चाहता हूं कि उमरान मलिक का क्रिकेट कैरियर काफ़ी लंबा हो।

Tags: महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शोएब अख्तर,
Exit mobile version