ASIA CUP 2022: एशिया कप के लिए बांग्लादेश के 17 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, शाकिब अल हसन संभालते नजर आएंगे कप्तानी

By Twinkle Chaturvedi On August 13th, 2022
ASIA CUP 2022: एशिया कप के लिए बांग्लादेश के 17 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, शाकिब अल हसन संभालते नजर आएंगे कप्तानी

शाकिब अल हसनः एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। लगभग दो साल के अंतराल के बाद टूर्नामेंट की वापसी हुई हैं, जिसके चलते फैंस और खिलाड़ियों के बीच शानदार उत्साह देखने को मिल रहा हैं। एशिया कप में 6 टीमें भाग लेने वाली हैं। जिसमें से भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के नाम पहले से तय हैं, क्वालिफायर मुकाबला जीतने वाली टीम इन पांच टीमों को मेन टूर्नामेंट में जॉइन करेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने एशिया कप के लिए आज टीम की घोषणा कर दी हैं। इस 17 सदस्यीय टीम की कमान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) को सौंपी हैं।

शाकिब अल असन संभालेंगे बांग्लादेश की कप्तानी

एशिया कप (ASIA CUP) जल्द ही दस्तक देने वाला हैं, इस टूर्नामेंट के लिए बाकी देशों ने अपने टीमों की घोषणा कर दी थी। बीसीसीआई (BCCI) ने एशिया क्रिकेट काऊंसिल (ASIA CRICKET COUNCIL) द्वारा निर्धारित किए गए आखिरी दिन 8 अगस्त को भारतीय टीम की घोषणा की थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एसीसी (ACC)  से टीम घोषणा करने के लिए थोड़े दिन का समय मांगा था, जिसे मंजूर कर लिया गया था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आखिरकार 17 सदस्यीय टीम की घोषणा आज 13 अगस्त को कर दी हैं। बांग्लादेश ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ी शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) को एशिया कप के लिए कप्तानी सौंपी हैं। बांग्लादेश बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया हैं कि शाकिब अल हसन एशिया कप, न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप 2022 के लिए शाकिब को कप्तानी सौंपी हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा हैं-

“शाकिब अल हसन आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप तक के लिए टीम के कप्तान हैं। उन्होने स्वीकार किया कि उन्होने गलती की (बेटविनर न्यूज के साथ समझौते पर) पर अब आगे कोई गलती नहीं होगी।”

एशिया कप 2022 के बांग्लादेश का 17 सदस्यीय टीम

शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामल हुक, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महामृदुल्लाह रियाद, मेंहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तिफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेंहदी हसन मिराज, एबादोत हुसैन, परवेज हुसैन, नुरूल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

Tags: एशिया कप 2022, बांग्लादेश क्रिकेट टीम, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, शाकिब अल हसन,
Exit mobile version