क्रिकेट के मैदान पर फिर से खेलती हुए नज़र आयेगी Sehwag–Gambhirकी जोड़ी, वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

By Satyodaya On September 2nd, 2022
क्रिकेट के मैदान पर फिर से खेलती हुए नज़र आयेगी Sehwag–Gambhirकी जोड़ी, वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी रह चुके हैं। जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को आज एक विश्वस्तरीय टीम बना दी है। आज के जमाने में सभी को पुराने दिग्गज बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखना बहुत ही पसंद है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी एक बार फिर से क्रिकेट के मैदानों पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी।

गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग (Gautam Gambhir and Virender Sehwag) ने अपनी वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

सहवाग और गंभीर ने दिया वापसी को लेकर बड़ा बयान

आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं क्रिकेट के मैदानों पर फिर से वापसी करने के लिए तैयार हूं। मैंने व्यक्तिगत रूप से हमेशा निडर क्रिकेट खेलने में विश्वास किया है और हम यहां भी उसी प्रकार का क्रिकेट खेलेंगे।

इसके साथ गौतम गंभीर ने भी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर ने कहा है कि मैंने हमेशा क्रिकेट को एक टीम गेम माना है और एक कप्तान भी हमेशा टीम के इतना ही अच्छा होता है। मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट को शुभकामनाएं देता हूं।

इस लीग में आएंगे नजर

आपको बता दें भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। लीजेंड क्रिकेट लीग पूर्व खिलाड़ियों के बीच खेली जाती है। लीजेंड्स क्रिकेट लीग का पहला सीजन लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया था। क्योंकि इस लीग के पहले सीजन में टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया था। इस क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन 17 सितंबर से खेला जाएगा।

Read More-PAK vs HK: सुपर-4 की जंग के लिए शारजाह की पिच पर भिड़ेगी पाकिस्तान और हांग-कांग, जानें बल्ले का चलेगा जोर या गेंद होगी हावी

Tags: गौतम गंभीर, भारतीय टीम, वीरेंद्र सहवाग,
Exit mobile version