महेंद्र सिंह धोनी के बाद संजू सैमसन का नाम फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गूंजा, पोस्ट तेजी से हो रहा है वायरल

By Tanu Chaturvedi On November 28th, 2022
संजू सैमसन

खिलाड़ी संजू सैमसन का बोलबाला टीम इंडिया में है। संजू सैमसन को न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज से बाहर करने के बाद टीम इंडिया और संजू सैमसन के फैंस ने टीम इंडिया को हर खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा संजू के फैन कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भी संजू सैमसन के पोस्टर के साथ पहुंच गए।

राजस्थान रॉयल्स ने किया ट्वीट

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की एक जर्सी लेकर फैन ब्राजील के मैच में पहुंच गया था। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के कुछ फैंस ने उनकी तस्वीरों के साथ कुछ बड़े पोस्टर छपवाए और कतर के स्टेडियमों तक पहुंच गए। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आईपीएल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी इन तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया और कहा कि वे वर्ल्ड कप में भी संजू को सपोर्ट कर रहे हैं।

संजू को किया टीम इंडिया से ड्रॉप

28 साल के स्पिनर ऑलराउंडर विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम इंडिया से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं दिया गया था। इसके बाद टीम के लिए हार्दिक पंड्या और कोच की भूमिका निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद वनडे सीरीज में संजू कौ मौका दिया गया इसके बाद दूसरे मैच के बाद ही उनको ड्रॉप कर दिया गया। संजू सैमनसन ने पहले मैच में 36 रनों की शानदार पारी खेली थी।

संजू सैमसन टीम के लिए स्पिनर ऑलराउंडर हैं, उनको हटाने पर वसीम जाफर ने कहा था कि अपनी बात में जाफर ने आगे कहा कि हमारे पास ऑलराउंडर्स की कमी इसलिए है कि हम जल्दी ही सभी को मैदान में उतारने के लिए उतावले रहते हैं। मगर कुछ खराब प्रदर्शन के बाद, जितनी तेजी से वो अंदर आए थे, उतनी ही तेजी से बाहर भी कर दिए जाते हैं।

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, टीम इंडिया, वसीम जाफर, संजू सैमसन,