Sanju Samson को वर्ल्ड कप के लिए मिला सीधा टिकेट, शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी जगह पक्की

Sanju Samson: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई है. 12 जुलाई से टीम इंडिया का ये दौरा शुरू हो गया था. बता दें की, अब टीम इंडिया के ऊपर इस साल बड़ी ज़िम्मेदारी है. 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इस बार का वर्ल्ड बेहद ही शानदार होने वाला है. ऐसे में अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी इस पर भी सबकी नज़र है. आइए आपको बताते हैं की वर्ल्ड कप टीम इंडिया में कैसे संजू सैमसन (Sanju Samson) को जगह मिल सकती है.
Sanju Samson ने बना दिया ये रिकॉर्ड, अब वर्ल्ड कप के लिए साफ़ हो गया रास्ता
मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है. मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. विश्व कप से पहले टीम इंडिया के पास विकेटकीपर को लेकर बड़ा पेंस फंसता हुआ दिख रहा है.
लेकिन इसी बीच एक खिलाड़ी के लिए खुशी की खबर है. वो खिलाड़ी हैं संजू सैमसन. संजू सैमसन (Sanju Samson) वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. कहा जा रहा है की अगर वो टीम का हिस्सा बरक़रार रहे तो उनके हाँथ सुनहेरा मौका मिल सकता है.
स्टार प्लेयर चल रहे हैं टीम से बाहर
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर कहे जाने वाले कई खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहे हैं. बता दें की, इस कड़ी में केएल राहुल का भी नाम है. केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वो अभी तक टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं.
इसी लिस्ट में जिन खिलाड़ी का अगला नाम है वो है पंत. चोटिल ऋषभ पंत से टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पंत की जगह अब किस खिलाड़ी को मिलेगी ये जानना मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI के मुकाबले में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, रोहित-यशस्वी के आगे पूरी टीम ने किया सरेंडर
Tags: टीम इंडिया, संजू सैमसंग,