आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 9वें मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान राॅयल्स (RR) के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस (MI ) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसमें विपक्षी टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मुबंई इंडियंस (MI) 170 रन ही बना सकी। जीत के बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने अपने गेंदबाजों को लेकर बड़ी बात कही है।
संजू सैमसन ने बताया टीम के सफलता का राज
कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) का मानना है कि मैच में ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और तिलक वर्मा (TILAK VERMA) की धुंआधार पारी के बीच एक समय ऐसा भी आया कि लगा अब मैच हाथ से निकल गया लेकिन इसी बीच दोनों का विकेट मिल जाने से राजस्थान रॉयल्स (RR) जीत की तरफ वापस लौट सकी।
इसमें गेंदबाजों ने महती भूमिका निभाई। राजस्थान रॉयल्स (RR)की ओर से युजवेंद्र चहल (YUJVENDRA CHAHAL)ने 2, आर अश्विन (R ASHWIN) ने एक नवदीप सैनी (NAVDEEP SAINI) ने 2 व ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT)ने 1 विकेट लिए। साथ ही विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। जीत के बाद संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने कहा कि जीतना वाकई अच्छा लगता है वो भी पोलार्ड के साथ।
डेथ बॉलर्स पर भरोसा करना रहा फायदेमंद
राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने मैच के बाद कहा कि
“मुंबई इंडियंस जैसी अच्छी टीम के साथ खेलते हुए, हम जानते हैं कि वे आपके पीछे आएंगे। हमारे पास अपने डेथ बॉलर्स पर भरोसा करना ही एक विकल्प था और हमने किया। हम जानते थे कि एक दो विकेट और चीजें बदल जाएंगी।
हमने गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा किया और मैच का परिणाम धीरे-धीरे बदल गया। उन्होंने गेंदबाजी को लेकर बहुत सी सोच है और हमने उस सोच का फायदा उठाया। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, हमें अपना सबक सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा, चाहे हम जीतें या हारें।”
