Sakshi Dhoni इस साउथ के सुपरस्टार पर हार बैठी हैं दिल, बताया कैसे देखती थीं उनकी फिल्में

MS Dhoni

Sakshi Dhoni:  धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अक्सर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं. उनका अलग ही स्टारडम है. अक्सर उनको स्टेडियम में स्पॉट किया जाता है. साक्षी जितना ही क्रिकेट की फैन उतना ही फिल्मों की शौखीन हैं. एमएस धोनी के साथ मिलकर उन्होंने अपना नया प्रोडक्शन हाउस खोला है. क्रिकेट में वो इन्वेस्ट करती हैं अपना टाइम लेकिन इसके साथ ही वो अब फिल्मों में भी इन्वेस्ट करने का प्लान कर रही हैं. धोनी की पत्नी ने रिवील किया है की कौन है साउथ का वो सुपरस्टार जिसपर वो हार बैठी हैं अपना दिल.

Sakshi Dhoni ने कर दिया बड़ा खुलासा, इस एक्टर की है दिवानी, फिल्मों का रहता है इंतज़ार

मिली जानकारी के मुताबिक, साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का जन्म 19 नवम्बर 1988 को हुआ था और उन्होंने क्रिकेटर एमएस धोनी से साल 2010 में शादी की थी. अभी तक तो वो क्रिकेट की वजह से सुर्ख़ियों में छाई रहती थी.

लेकिन अब उन्होंने फ़िल्मी जगत में कदम रखा है. जिस तरह से ज्यादातर क्रिकेट की पत्नी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं अब साक्षी भी उसका हिस्सा बनना चाहती हैं. बता दें की, साक्षी के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ रोमांटिक ड्रामा है और यह 4 अगस्त को रिलीज होगी. इसको लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं.

साक्षी का ये विडियो हो रहा तेज़ी से वायरल, फैंस भी कर रहे सराहना

दरअसल, साक्षी (Sakshi Dhoni) जिस एक्टर की बड़ी फैन हैं उनका नाम है अल्लू अर्जुन. साक्षी ने खुद बताया है की वो अल्लू अर्जुन को किस कदर लाइक करती हैं. उन्होंने कहा है की,

“मैंने अल्लू अर्जुन की सभी फिल्में देखी हैं… आज तो नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार है, लेकिन जब ये सब नहीं था, तो सब कुछ गोल्डमाइन प्रोडक्शन्स के यू ट्यूब पर था…वो सभी तेलुगू फिल्में हिंदी में डालते थे…तब मैं अल्लू अर्जुन की फिल्में देख-देखकर ही बड़ी हुई हूं, मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं.”

 

 

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023 में BCCI भेजेगा अपनी TEAM C की 15 सदस्यीय टीम, ऋतुराज कप्तान तो अर्जुन-मंयक को मिलेगा डेब्यू का मौका