तिहरा शतक के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, BCCI और चयनकर्ता फिर भी कर रहे हैं लगातार इंग्नोर

साकिबुल गनी

टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू मैच खेलकर अपने परफॉर्मेंस के कारण टीम इंडिया में अपनी जगह बनाते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार परफॉर्मेंस कर सुर्खियों में अपनी जगह बना ली। रणजी ट्रॉफी में बिहार और मणिपुर के बीच रणजी ट्रॉफी के लिए मैच खेला जा रहा है। इस मैच में साकिबुल गनी ने अपनी पारी से सबको चौंका दिया।

ऐसा क्या कर गए साकिबुल गनी

साकिबुल गनी ने मणिपुर के खिलाफ महज 238 गेंदों में 205 रनों की पारी खेली। इस बल्लेबाज के बल्ले से 29 चौके और 2 छक्के निकले। गनी का स्ट्राइक रेट 86.13 का रहा। अपनी इसी पारी के साथ गनी से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। गनी ने महज 15 पारियों में हजार रनों का आंकड़ा छुआ है।

पिछले साल ही किया था डेब्यू

साकिबुल गनी ने पिछले साल ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। साकिबुल गनी ने अपने डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक ठोक दिया था। गनी ने 341 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद काफी चर्चा में आए थे। गनी ने मिजोरम के खिलाफ बिहार के रणजी ट्रॉफी मैच में डेब्यू मैच में 405 गेंदों पर 341 रन बनाए थे। गनी ने कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस 2 ग्राउंड में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन 387 गेंदों में 50 चौकों की मदद से तिहरा शतक बनाया।

साथ ही उन्होंने बाबुल कुमार के साथ 557 रनों की शानदार साझेदारी बनाई। 23 साल के साकिबुल गनी का जन्म 1999 में मोतिहारी में हुआ था। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट के लिए डेब्यू 7 अक्टूबर 2019 को किया था। वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए साल 2019-20 में खेली थी। घरेलू मैच में वह बिहार क्रिकेट टीम की तरफ से परफॉर्म करते हैं। क्रिकेट करियर की शुरुआत में ही गनी के नाम शानदार रिकॉर्ड बन गए हैं।