सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली की कप्तानी और दोस्ती को लेकर किए कई बड़े खुलासे, सचिन ने गांगुली के कमरे में भर दिया था पानी

By Twinkle Chaturvedi On July 7th, 2022
इन 5 Cricketers को फैंस देते हैं भरपूर प्यार, नहीं आते हैं ट्रोलर्स के निशाने पर, लिस्ट में कई चौकाने वाले नाम हैं शामिल

सचिन तेंदुलकरः भारत (INDIA) के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई (BCCI)  प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) कल 8 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। सौरव ने अपनी कप्तानी में भारत को कई ऊचाईयां देते हुए नई युवा प्रतिभां को तलाश कर मंच प्राप्त किया हैं। भारतीय क्रिकेट में गांगुली का अमूल्य योगदान कभी भुलाए नहीं भूला जा सकता हैं। क्रिकेट के भगवान कहे चाने वाले सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKARने सौरव गांगुली के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए काफी सारे खुलासे किए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली की कप्तानी की तारीफ

Sourav Ganguly played a big part in building the 2011 World Cup-winning Indian team: Manoj Tiwary

मास्टर बल्साटर सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAR) ने हाल ही में सौरव गांगुली को लेकर काफी सारे खुलासे किए हैं। सचिन का कहना हैं कि गांगुली एक शानदार कप्तान थे, वह खिलाड़ियों को समर्थन प्रदान किया करते थे। सचिन तेंदुलकर ने पीटीआई के साथ बात करते हुए गांगुली की शानदार कप्तानी को याद करते हुए कहा-

“सौरव एक बेहतरीन कप्तान थे। वह जानते थे कि संतुलन कैसे बनाए रखना है – खिलाड़ियों को स्वतंत्रता देने और उन्हें कुछ जिम्मेदारियां देने के बीच जब उन्होंने पदभार संभाला, तब भारतीय क्रिकेट संक्रमण के दौर में था। हमें खिलाड़ियों के अगले समूह की जरूरत थी जो भारत को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच तैयार कर सके।

उस समय, हमें शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ी मिले – वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा। वे प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे, लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी अपने करियर की शुरुआत में समर्थन की आवश्यकता होती है, जो सौरव ने प्रदान की।”

सचिन ने की थी सौरव गांगुली को उप-कप्तान बनाने की सिफारिश

Knew He Had Right Qualities To Take Indian Cricket Forward – Sachin Tendulkar On Recommending Sourav Ganguly For India Vice-captaincy

सचिन तेंदुलकर ने बताया कि जब वो कप्तान थे, तब उन्होने सौरव गांगुली के नाम को उप-कप्तान के लिए आगे बढाया था। गांगुली की तारीफ करते हुए सचिन ने कहा की उसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सचिन ने आगे बात करते हुए कहा-

“भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में मैं कप्तान था और मैंने उपकप्तान के लिए सौरव गांगुली का नाम आगे बढ़ाया था। मैंने पहले उन्हें करीब से देखा था, उनके साथ क्रिकेट खेला था और मुझे पता था कि उनके अंदर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की क्षमता है। वो अच्छे कप्तान थे, इसी वजह से मैंने उनका नाम आगे बढ़ाया था।’

इसके बाद सौरव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कप्तान के रूप में उन्होंने जो हासिल किया, हम सब देख सकते हैं। उन्होंने ही भविष्य के कप्तान के लिए धोनी का नाम आगे बढ़ाया था। मैंने और सौरव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम की जरूरत के अनुसार हम अपना योगदान देना चाहते थे और भारत के लिए मैच जीतना चाहते थे। इसके अलावा हमनें कुछ और नहीं सोचा।’’

सचिन और गांगुली की दोस्ती

Sachin Tendulkar's Throwback Picture With Sourav Ganguly Is All About Nostalgia | Cricket News

सचिन तेंदुलकर ने आगे बात करते हुए सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) के साथ अपनी दोस्ती के किस्से कहानियों के पलों को याद करते हुए बताया-

“1991 के दौरे के दौरान, सौरव और मैंने एक कमरा साझा किया। हमने एक-दूसरे के साथ बिताए समय का आनंद लिया। हम एक दूसरे को अंडर-15 के दिनों से भी जानते थे इसलिए हम दोनों के बीच अच्छा तालमेल था। हम 1991 के दौरे के बाद भी कुछ मौकों पर मिले थे। उन दिनों, आज के विपरीत, कोई मोबाइल फोन नहीं थे

इसलिए हम नियमित रूप से संपर्क में नहीं रह सकते थे। हालांकि, उन सभी वर्षों के दौरान हमारी दोस्ती जारी रही।” इंदौर में शिविर से पहले एक टूर्नामेंट में कानपुर में एक दूसरे के खिलाफ। हम कैलाश गट्टानी के नेतृत्व में स्टार क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करने के लिए इंग्लैंड भी गए थे।”

सचिन ने सौरव के कमरे में भर दिया था पानी

If Sachin doesn't let me open, I will go home: Sourav Ganguly

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) ने आगे बात करते हुए सौरव के साथ किए गए मस्ती मजाक के पलों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होने दो दोस्तो के साथ मिलकर सौरव के कमरे में पानी भर दिया था।

“लेकिन इंदौर में अंडर -15 शिविर संभवतः तब था जब हमने एक साथ इतना समय बिताया और एक-दूसरे को जान गए। यह एक अद्भुत दोस्ती की शुरुआत थी जो हम दोनों साझा करते हैं। मुझे याद है सौरव दोपहर में सो रहा था। जतिन परांजपे, केदार गोडबोले और मैंने उसके कमरे में पानी भर दिया।

वह उठा और स्वाभाविक रूप से उसे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, उसके सूटकेस तैर रहे थे। अंत में, उसने महसूस किया कि यह मैं, जतिन और केदार ने किया था। वर्षों बाद, जब मैं पीछे मुड़कर सोचता हूं, तो ये दोस्ती के क्षण होते हैं जो सबसे अलग होते हैं और मुझे मुस्कुराते हैं”

Tags: बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली,