एशिया कप 2022 का आगाज़ होने को ही हैं, ऐसे में 28 अगस्त को भारत पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान के साथ अपना पहला मैच खेलेगा, यह मुकाबला काफी दिलचस्प होगा. लेकिन ऐसे में एशिया कप में किस खिलाड़ी ने रनो की बौछार की हैं, आज हम उनके बारे में जानेंगे जिन्होंने इस टूर्नामेंट को यादगार बनाया हैं. एशिया कप में भारत की बात की जाए तो भारतीय बल्लेबाज दमदार हैं, और इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है. आइए जानते हैं एशिया कप में भारत की और से बड़े ‘रन’वीर कौन हैं.
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के कंधो पर इस समय बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं, देखा जाए तो टीम इंडिया में सचिन के बाद एशिया कप में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने जड़े हैं. कप्तान शर्मा ने एशिया कप में कुल 27 मैच खेले हैं, और उन्होंने 42 से ज्यादा की औसत से 883 रन जड़े हैं. इस दौरान, शर्मा के बल्ले से 1 शतक, 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं.
विराट कोहली

इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली हैं. विराट ने एशिया कप में महज 16 मैचों में तक़रीबन 63 से ज्यादा की औसत से 766 रन जड़े हैं. एशिया कप में विराट का बल्ला खूब चला हैं. उन्होंने ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी भी खेली है, जोकि उनके वनडे करियर की बेस्ट इनिंग में से एक है.
दिनेश कार्तिक

इस सूची में तीसरा नाम हैं दिनेश कार्तिक का, टीम में दिनेश कार्तिक एशिया कप में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. कार्तिक फिलहाल अच्छे फॉर्म में चल रहे. में दिनेश इस टूर्नामेंट में कार्तिक के प्रदर्शन पर नज़र डाले तो उन्होंने कुल 12 मैचौं में 43 से ज्यादा की औसत से 302 रन जड़े हैं. जिसमें उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकला हैं.
सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. आपको बता दें की, एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने ही बनाए हैं. सचिन ने इस बड़े टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2 शतक, 7 अर्धशतकों की मदद से 971 रन जड़े हैं. रोहित शर्मा अब सचिन से इस रिकॉर्ड के काफी करीब नज़र आ रहे हैं. देखना यह होगा की रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकेंगे या नहीं.
