“‘NAM’ याद रखना”- नामिबिया ने श्रीलंका की उधेड़ी खाल तो भगवान सचिन तेंदुलकर ने की दिल खोलकर तारीफ, कह दी यह बड़ी बात

सचिन तेंदुलकरः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत आज 16 अक्टूबर से हो चुकी हैं। टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में आज का मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और नामिबिया (NAMIBIA) के बीच सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। नामिबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी और एशिया कप चैंपियन को पहले ही मुकाबले में 55 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी।
नामिबिया की इस जीत के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) भी जमकर टीम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
नामिबिया ने की धमाकेदार शुरूआत
नामिबिया क्रिकेट टीम ने आज शानदार खेल दिखाया हैं। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटें थोड़े जल्दी खोए। मात्र 6 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। उसके बाद 16 रन पर दूसरा विकेट गिर गया। लेकिन टीम ने फिर यहां से थोड़ी साझेदारियां बनानी शुरू की। लॉफ्टी एटन (LOFTIE EATON) ने 12 गेंदों में 20 रन, बॉर्ड ने 26 रन और कप्तान गैरहॉर्ड ऐरस्मस (GERHARD RRASMUS) ने 20 रनों से टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने की कोशिश की।
फिर बल्लेबाजी करने उतरे जेन प्रिलिंक (JEN FRYLINKCK) ने 28 गेंदों में 4 चौके की मदद से 44 रनों की पारी खेली और जेजे स्मिट (JJ SMIT) ने 16 गेंदो में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाकर टीम को शानदार फिनिश दिया। जेन फ्रिलिंक ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी जौहर दिखाया उन्होने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए।
डेविड विस (DAVID WIESE) ने अपने 2 विकेट, बनॉर्ड (BERNARD) ने 2 विकेट, बेन शिकांगो (BEN SHIKONGO) ने 2 विकेट, जेजे स्मिट (JJ SMIT) ने 1 विकेट से श्रीलंका की हालत पस्त करते हुए उन्हें 19 ओवर में ही 108 रनों पर ऑलआऊट कर 55 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सचिन तेंदुलकर भी इस जीत के बाद टीम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने की नामिबिया टीम की तारीफ
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKR) नामिबिया टीम के शानदार खेल के बाद उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाऊंट में नामिबिया के श्रीलंका के खिलाफ 55 रनों की जीत के बाद लिखा- “नामिबिया ने आज पूरी क्रिकेट की दुनिया को बता दिया हैं कि” NAM” नाम याद रखना”। सचिन तेंदुलकर के इस ट्वीट को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
Namibia 🇳🇦 has told the cricketing world today… “Nam” yaad rakhna! 👏🏻
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 16, 2022