SL vs NAM: टी20 वर्ल्डकप के पहले क्वालिफायर मैच में हुआ बड़ा उलटफ़ेर, नामीबिया ने एशिया की चैंपियन श्रीलंका को 55 रनो से हराया

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप (ICC T20 World Cup) का आगाज आज यानी 16 अक्टूबर रविवार को हो चूका है। जिसका पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया (SL vs NAM) के बीच ऑस्ट्रेलिया के जिलॉन्ग के साइमंड्स स्टेडियम (Simonds Stadium) में खेला गया। जहां श्रीलंका (Sri Lanka Team) ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जबकि श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे नामीबिया ने 55 रनो से मैच जीत लिया।
नामीबिया की पारी, 20 ओवर में 163/7
श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टॉस हार पर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी की शुरुआत बेहद ख़राब रही। लेकिन 20 ओवर के अंत तक नामीबिया ने श्रीलंका के सामने 164 रन का लक्ष्य दिया। खराब शुरुआत से उबरते हुए नामीबिया ने आखिरी पांच ओवरों में 68 रन बनाए। जेजे स्मिट और जैन फ्रीलिंक ने शानदार बल्लेबाजी की।
इस मैच में नामीबिया ने तीन विकेट 35 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। फ्रीलिंक ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए और 31 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
श्रीलंका की पारी, 19 ओवर में 108 पर ऑल आउट
164 रनो का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी की शुरुआत बेहद ख़राब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट हो गए। नामीबिया के गेंदबाज़ डेविड वीजा ने निसांका-मेंडिस की जोड़ी को तोड़ने का काम किया। डेविड वीजा कुसल मेंडिस को मात्र 6 रनो पर आउट किया। इसके बाद नामीबिया के गेंदबाज़ बेन शिकोंगो ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ने का काम किया। उन्होंने पथुम निसांका को पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद गुणतिलका पहली गेंद पर पवेलियन लौटे, ग्रीन ने शिकोंगो की गेंद पर उनका कैच पकड़ा। फिर आये धनंजय डे सिल्वा को 12 रन के स्कोर पर फ्रीलिंक ने आउट किया। इसके बाद भरोसेमंद बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे 21 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वनिंदु हसरंगा चार रन बनाकर आउट हुए।
श्रीलंकाई कप्तान शनाका 29 रन बनाकर आउट हुए। प्रमोद मदुशन कोई गेंद खेले बिना रन आउट हुए। अंत में चमिका करुणारत्ने पांच रन बनाकर स्मिट का शिकार बने।
SL vs NAM : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका टीम- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना।
नामीबिया टीम- स्टीफ़न बार्ड, डेविड वीजा, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जान फ़्रीलिंक, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), दीवान ला कॉक, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो।
Tags: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप, श्रीलंका और नामीबिया,