SA T20 लीग के बीच सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की मालकिन काव्या मारन को फैन ने किया प्रपोज, वायरल हो रहा है अनोखा वीडियो

साउथ अफ्रीकी लीग में काव्या मारन सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की मालकिन हैं। साउथ अफ्रीका में सनराइजर्स और पार्ल रॉयल्स के बीच मैच में काव्या पहुंची, जिसके बाद साउथ अफ्रीका तक काव्या मारन की खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं। उनकी खूबसूरती के कारण उन्हें कई फैंस ने प्रपोज तक कर डाला है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा…
मैच देखने पहुंची थी काव्या मारन
IPL फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन ने साउथ अफ्रीका में शुरू हुई नई टी20 लीग में भी टीम खरीदी है। इस लीग में पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच मैच हुआ जिसे देखने काव्या मारन पहुंची थीं। इस दौरान उनकी शिरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
कैमरे ने काव्या के एक साउथ अफ्रीकी फैन को उनकी सुंदरता पर मोहित हुए देखा। उस पर सनराइजर्स टीम की मालकिन की सुंदरता का असर ऐसा था कि देखते ही दिल दे बैठा और, लगे हाथ शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। काव्या मारन के साउथ अफ्रीका वाले उस आशिक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कुछ ऐसा रहा मैच
पार्ल रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और अभी उनकी इनिंग का 8वां ओवर ही पूरा हुआ था कि अचानक ही कैमरे पर वो नजर आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पार्ल रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने मुकाबला 10 गेंद और 5 विकेट से जीत लिया।
आपको बता दें कि काव्या का जन्म 06 अगस्त 1992 में तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हिंदू परिवार में हुआ था। काव्य के पिता का नाम कलानिधि मारन है, वे टेलिविजन ब्रॉडकास्ट नेटवर्क सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के प्रमोटर और सीईओ है। इनकी माता का नाम कावेरी मारन है इनकी माता सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुडी हुई हैं। कावेरी भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली बिजनेसवुमन्स में से एक हैं।
Looks like someone needs a bit of help from @Codi_Yusuf on how to propose in the BOLAND. 💍#Betway #SA20 | @Betway_India pic.twitter.com/ZntTIImfau
— Betway SA20 (@SA20_League) January 19, 2023
Tags: काव्या मारन, पार्ल रॉयल्स, साउथ अफ्रीका टी20 लीग,
