आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियो को जीत का श्रेय दिया है.
जीत की सबसे बड़ी वजह पर बोले कप्तान रोहित शर्मा
लगातार 8 हार के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की टीम को जीत नसीब हुई है. जिसके बारें में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में हिटमैन (HITMAN) ने कहा कि-
” मैं निश्चित रूप से जीत लूंगा, इस तरह हम खेलते हैं, असली क्षमता आज सामने आई, विशेष रूप से गेंद के साथ. वे दबाव बनाते रहे. अगर आप विकेट लेना जारी रखते हैं, तो उनके लिए यह मुश्किल होगा, हमने आज वह पूरी तरह से किया. यह वह टीम है जिसे हमने कुछ गेंदबाजी परिवर्तनों को छोड़कर पहले दो मैचों में खेला है. जब आपके पास ऐसा मौसम होता है, तो आप अपने संयोजन के बारे में सुनिश्चित नहीं होते हैं. आप बहुत सी चीजों को आजमाना चाहते हैं, शर्तें अलग हैं.”
इन 2 खिलाड़ियो को रोहित शर्मा ने दिया जीत का श्रेय
युवा खिलाड़ी कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने कहा कि-
” गेंद यहां पकड़ में आती है, अन्य जगहों पर पिचें सपाट होती हैं. हम सर्वश्रेष्ठ संयोजन की कोशिश करते हैं और फिल्डिंग करते हैं, इसने आठ मैचों के लिए काम नहीं किया है लेकिन एक बात मैं कह सकता हूं कि विपक्ष ने हमें बुरी तरह से नहीं हराया, हम वास्तव में करीब आ गए.”
उन्होंने आगे कहा कि-
” अगर हम वो मैच जीत जाते तो चीजें थोड़ी अलग होतीं. (ऋतिक और कार्तिकेय पर) ये दोनों खिलाड़ी साहसी हैं, कुछ खास करना चाहते हैं. इससे मुझे किसी भी समय उन्हें गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास मिलता है. हमने बहुत अच्छा खेला, गेंदबाज साथ आए, बल्लेबाजों ने भी काम किया.”
