IPL 2022, RR vs DC: ऑरेंज कैप की लिस्ट में कायम है जोस बटलर का दबदबा, डेविड वॉर्नर अब उन्हें दे रहे हैं चुनौती

By Twinkle Chaturvedi On May 12th, 2022
IPL 2022 Qualifier-1, RR vs GT: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में अब भी कायम है जोस बटलर और युजवेंद्र चहल का दबदबा

आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS)  के बीच 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 160 रन बनाए। मिचेल मार्श के 89 रनों की पारी से  दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकटों से यह मुकाबला जीत लिया। ऑरेंज कैप की रेस में रोमांचक मोड़ आ गया है.

ऑरेंज कैप होल्डर है राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर

 

राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाड़ी जोस बटलर ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। जोस बटलर (JOS BUTTLER) का सर्वाधिक स्कोर 116 इसे उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से बनाया है। बटलर ने 12 मैचों में 625 रन बनाए है।

आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) शामिल है। राहुल ने 12 मैचों में 56.37 के एवरेज़ के साथ 459 रन बनाए है जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। केएल राहुल ने अपना सर्वाधिक स्कोर 103 मुंबई इंड़ियंस के खिलाफ 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से बनाया है।

ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए है डेविड वार्नर

आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेविड वार्नर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली जिससे वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर गए है, उन्होंने 11 पारियों में कुल 427 रन बनाए है जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है। फाफ डू प्लेसिस ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए है। फाफ ने 12 पारियों में कुल 389 रन बनाए है। शुभमन गिल ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गए है। शुभमन ने 12 मैचों में 384 रन बनाए है, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है।

ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठे पायदान पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) है, उन्होंने 10 मैचों में 46.12 के एवरेज़ के साथ 381 रन बनाए है। तीसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) है, क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ऑरेंज कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर आ गए है उन्होंने 12 पारियों में 355 रन बनाए है।

आठवें पायदान पर लखनऊ के बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा शामिल है, 12 मैचों में 347 रन बनाए है। हार्दिक पांडया नौवें पायदान पर  है, हार्दिक पांडया ने 12 मैचों में कुल 344 रन बनाए है। 10वें पायदान पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) शामिल है, श्रेयस ने 11 मैचों में 36.00 के एवरेज के साथ 336 रन बनाए है।

Tags: आईपीएल 2022, जोस बटलर, डेविड वार्नर, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version