दुनिया के जाने-माने बल्लेबाजों में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम लिया जाता है उन्होंने दुनिया के हर एक कोने में रन बनाए हैं। जब विराट अपनी लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा देते हैं। विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके द्वारा शेयर किए हुए फोटो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। इसी क्रम में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की एक फोटो शेयर कर दी जिस पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कमेंट कर दिया। इसके बाद लोगों ने उनको काफी खरी खोटी सुनाई। इसके बाद कोहली ने भी लोगों को करारा जवाब दिया।
अनुष्का शर्मा की फोटो की शेयर
विराट कोहली ने अपनी पत्नी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि माई. इसके बाद इस फोटो पर आस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने कमेंट करके लिखा लकी इंसान हो दोस्त वार्नर के इस कमेंट को लोगों ने अलग ही तरीके से ले लिया और उनके कमेंट पर सब इतने ज्यादा नाराज हो गए कि उनको ट्रोल करने लग गए।
डेविड वॉर्नर को देनी पड़ी सफाई
यह मामला इतना बढ़ गया कि डेविड वॉर्नर को अपने कमेंट पर सफाई देने के लिए भी लोगों ने कह दिया जिसके बाद उन्होंने कमेंट में रिप्लाई करके एक को लिखा हम बहुत भाग्यशाली हैं हमारे पास सपोर्टिव वाइव्स है, तो वहीं दूसरे के कमेंट पर लिखा कि यह कहावत है जो हम आस्ट्रेलिया में इस्तेमाल करते हैं जैसा अगर मैं कहूं कि खुश किस्मत हूं कि मेरे साथ कैंडिस वॉर्नर है इसलिए जब हम दूसरों को कहते हैं हम कहते हैं आप लकी हो मेट।
कोहली का जवाब
कोहली ने भी डेविड वॉर्नर का बचाव किया और फैंस को जमकर फटकार लगाई। अपने जवाब में कोहली ने डेविड वॉर्नर के लिए लिखा कि मैं जानता हूं मेट। इस समय विराट कोहली अपनी लय में वापस आ चुके हैं और हांगकांग के खिलाफ उन्होंने हाफ सेंचुरी भी जड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बहुत बड़ा झटका है लगने वाला है। क्योंकि आईपीएल की तरह यूएई में खेली जाने वाली T20 लीग मे आस्ट्रेलिया के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी को खरीदा जाएगा। वह भी काफी तगड़े दामों में खरीदा जाएगा। दरअसल यूएई में अगले साल एक नई t20 लीग की शुरुआत होने जा रही है जिसमें छठी में शामिल की जाएंगी इसमें विश्व स्तर के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया को खतरा होने वाला है क्योंकि आस्ट्रेलिया के 15 खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकते हैं। यह 15 खिलाड़ी बिग बैश लीग को छोड़ सकते हैं अगर इन्हें मोटी रकम दी गई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को दी जाएगी मोटी रकम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को t20 लीग ने बंपर ऑफर दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले बिग बैश लीगो का बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। जितने खिलाड़ी इस लीग में खेलते थे वह सभी खिलाड़ी यूएई में खेली जाने वाली t20 लीग में खेल सकते हैं। यूएई ने टी-20 लीग में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को यानी बीबीएल लीग छोड़ देंगे उन्हें 700,000 डॉलर की पेशकश की जाएगी। इन खिलाड़ियों को मोटी रकम दी जाएगी इसमें टॉप खिलाड़ी को अधिकतम 4 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा जाएगा। जिसके चलते अब आस्ट्रेलिया को परेशानी में डाल दिया है।
ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में हो सकता है शामिल
वही आपको बता दें सबसे पहले आस्ट्रेलिया का बेहतरीन और दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर घरेलू बिग बैश लीग को छोड़कर यूएई में होने वाली टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वही इतना ही नहीं बीबीएल के 15 खिलाड़ी इस टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इन्हें भारी भरकम पैसा देकर खरीदा जा सकता है जिसके चलते अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा खतरा सामने आ रहा है।
अगर इन्हें भारी भरकम पैसा देकर खरीदा गया तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के और भी मुश्किल हो जाएगा। टी20 लीग पहले से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है आप इसके चलते यह खबर और भी परेशान करने वाली है। नेशनल टीम को महत्व न देते हुए क्रिकेटर अब विदेशी लोगों में रुचि दिखाना शुरू कर रहे हैं। वही आपको बता दें यह t20 लीग आईपीएल के बाद दूसरी ऐसी लीग होने वाली है जो सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगी।
साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स वैसे तो अपनी तूफानी पारियों के लिए जाने जाते है लेकिन आपको बता दे की सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक का रिकॉर्ड भी अभी तक उनके नाम ही दर्ज है
हालांकि टी20 और सुपर लीग के आने से सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक का यह रिकॉर्ड जल्द ही टूटते देखने को मिल सकता है ऐसे कुछ खिलाड़ी है जो अपनी आक्रामक पारियों के चलते इस रिकॉर्ड को जल्दी चकनाचूर कर सकते है आइए जानते है की कौन से वह 5 बल्लेबाज है जो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है
5. निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN)
वैसे तो बहुत से वेस्ट इंडीज(WEST INDIES) के ऐसे खिलाड़ी है जो अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते है लेकिन अगर बात करे निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN ) की तो वह प्रबल दावेदार दिखाई देते है एबी डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए.
निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN) में क्षमता है लंबे और ऊँचे शॉट खेलने की कई बार उन्होंने अपनी तूफानी पारियों के चलते अपनी टीम को जीत दिलाई है. आपको बता दें की निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN) ने अब तक 37 एकदिवसीय मैच में 40 के औसत से 1121 रन बनाये हैं. जिस में उनका स्ट्राइक रेट 98.8का रहा है .
4.जेसन रॉय (JASON ROY)
इंग्लैंड (ENGLAND) टीम के सलामी और आक्रामक बल्लेबाज जेसन रॉय (JASON ROY) अपनी पारी की पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते है. बड़ी ही आसानी के साथ वह गेंद को बाउंड्री के बहार मार देते है. हमेशा ही अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने में वह सक्षम दिखे है.
ICC वर्ल्ड कप 2019 में अपनी टीम को विजेता बनाने में उनका खास योगदान रहा था. जेसन रॉय (JASON ROY) अब तक 98 एकदिवसीय मैच में 40.2 के औसत से 3658 रन बनाये हैं. जिस में उनका स्ट्राइक रेट 107.3का रहा है ऐसे में यह मानना गलत नही होगा की एबी डिविलियर्स के इस एकदिवसीय रिकॉर्ड को जल्दी चकनाचूर कर सकते है
3.डेविड वार्नर(DAVID WARNER)
ऑस्ट्रेलिया(AUSTRALIA) टीम में अपनी खास जगह बनाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (DAVID WARNER) अपनी आक्रामक खेल के लिए जाने जाते है. लेफ्ट हैंडेड यह बल्लेबाज बड़ी आसानी से बड़े स्कोर को अपनी टीम के लिए छोटा कर दिखाता है. डेविड वार्नर (DAVID WARNER) बड़ी आसानी और नजाकत के साथ अपने शॉट खेलने के लिए जाने जाते है.
आपको बता दे की डेविड वार्नर (DAVID WARNER) ने अब तक 128 एकदिवसीय मैच में 45.5 के औसत से 5455 रन बनाये हैं. जिस में उनका स्ट्राइक रेट 95.5का रहा है जिसे देखकर यह कहना गलत नही होगा की वह जल्द ही सबसे तेज़ एबी डिविलियर्स का एकदिवसीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते है
2.रोहित शर्मा(ROHIT SHARMA)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपनी टीम को अच्छी शुरुआत तो देते ही है इसके साथ वह अपनी टीम को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में भी योगदान देते है.रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपनी पारी की शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलते है.
चाहे कोई भी गेंदबाज़ हो वह बड़ी आसानी से उसकी कठिन गेंदों को आसान बना कर बाउंड्री के बाहर मार देते है. यही वजह है की वह दावेदार है एबी डिविलियर्स के एकदिवसीय सबसे तेज़ शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए.रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने अब तक 230 एकदिवसीय मैच में 48.6 के औसत से 9283 रन बनाये हैं. जिस में उनका स्ट्राइक रेट 89.0का रहा है
1.जोस बटलर(JOS BUTTLER)
इंग्लैंड (ENGLAND) टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER)अपने आक्रामक खेल के चलते हुए अपनी टीम के लिए अच्छा और बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए दिखाई देते है. वह लगातार इंग्लैंड(ENGLAND) के लिए फिनिशर के रूप में रन बनाते हैं. और यही वजह है की उनकी टीम आसानी के साथ जीत दर्ज कर लेती है.
ICC वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड (ENGLAND) को विजेता बनाने में उनका योगदान भी देखने को मिला था .बटलर आखिरी के ओवरो में अपने आक्रमक खेल और लंबे लंबे छक्के मार कर टीम को एक बड़ा और सम्मान जनक स्कोर खड़ा करके देते है.ऐसे में उनका दावेदार होना तो बनता है एबी डिविलियर्स ( AB DEVILLER) के एकदिवसीय सबसे तेज़ शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए.जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने अब तक148 एकदिवसीय मैच में 38.7के औसत से 3872रन बनाये हैं. जिस में उनका स्ट्राइक रेट 118.7 का रहा है
न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड(ENGLAND) पहुंची हैं। पहले टेस्ट के पहले दिन में न्यूजीलैंड अपनी पारी में 132 के स्कोर पर ऑल आऊट हो गई थी। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड भी अपनी पारी में 141 के स्कोर पर ऑल आऊट हो गई थी। आज पहले टेस्ट मैच की पारी का दूसरा दिन चल रहा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवॉन कान्वे (DEVON CONWAY) मात्र 3 रन के स्कोर पर आऊट हो गए थे। उनके आऊट होने पर आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने खूब मज़े लिए।
डेवॉन कॉन्वे के आऊट होने पर वॉर्नर ने लिए मज़े
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड के लॉर्डस मेंखेला जा रहा हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूलीलैंड की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने 132 के स्कोर पर ही ऑल आऊट हो गयी। आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले डेवॉन कान्वे मात्र 3 रन के स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों आऊट हो गए। ब्रॉड ने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी थी। इस गेंद को डेवॉन कॉन्वे ने मारने का प्रयास किया। लेकिन गेंद सीधा जॉनी बेयस्टो के हाथों में जाकर गिरी।
महज 3 रन के स्कोर पर आऊट होना किसी बल्लेबाज के लिए अच्छी बात नहीं होती हैं। डेवॉन कॉन्वे के इस गहरे जख्म पर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर नमक छिड़कने का काम किया हैं। डेविड ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाऊंट पर एक स्टोरी साझा कर लिखा- मैं तुम्हार दर्द समझ सकता हूं
तो इस वज़ह से डेविड वॉर्नर ने किया ऐसा
दरअसल डेविड वॉर्नर ने स्टुअर्ट ब्रॉड के गेंद से आऊट होने वाले डेवॉन कॉन्वे को लेकर यह कहा थी कि मैं तुम्हार दर्द समझ सकता हूं उन्होंने ऐसा इसलिए कहा होगा। क्योंकि वॉर्नर का भी स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने रिकॉर्ड काफी खराब रहा हैं। इसविए कॉन्वे को आऊट होता देख उनका दुख भी छलक उठा। साल 2019 में एशेज सीरीज में ब्रॉड ने वॉर्नर को 10 में से 7 बार अपना शिकार बनाया हैं। इस सीरीज में वॉर्नर सिर्फ 95 रन ही बना पाए थे।
आईपीएल 2022 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा हैं। टीम सिर्फ 14 में से 7 मुकाबले जीती हैं। और लीग चरण के आखिरी मुकाबले में मुबंई इंडियंस से हारने के बाद प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में नाकामयाब रही। डेविड वार्नर (DAVID WARNER) ने इस सीजन अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। स्टार खिलाड़ी वार्नर ने खुलासा किया हैं कि आईपीएल में एक भी शतक ना लगा पाने पर उनकी बेटियों ने उनकी क्लास लगा दी हैं।
मेरी बेटियां मुझसे पूछती है आप शतक क्यों नहीं लगा पाते- डेविड वार्नर
आईपीएल 2022 के लीग चरण के मुकाबले खत्म करने के बाद डेविड वार्नर अपने स्वदेश आस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं। अपने घर वापस जाकर वार्नर ने फॉक्स स्टार को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होने बताया हैं कि उनकी बेटियां उनसे पूछती हैं वो आईपीएल में एक भी शतक क्यो नहीं लगा पाए।
” शतक बनाना आसान नहीं है। यह नहीं है। यह वास्तव में कठिन है क्योंकि जब आप घर आते हैं, और हर दिन ऐसा होता है कि मेरी बेटियां मुझसे पूछती हैं- आप आईपीएल में क्यों शतक नहीं लगा पाए? यह इतना आसान नहीं है।”
वार्नर ने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 12 मैच में उन्होने 432 रन बनाए हैं और 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
आईपीएल की तीन विशिष्ट टीमें हैं आरसीबी, मुंबई और चेन्नई- डेविड वार्नर
इसके बाद डेविड वार्नर ने विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी के फैन बेस के बारे में बात करते हुए कहा कि-
” यह पागल है। मुझे लगता है कि अगर आप खेलते हैं, तीन विशिष्ट टीमें हैं – मुंबई, आरसीबी और चेन्नई। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें कहां खेलते हैं, भले ही आप अपने घरेलू स्थल पर हों, उनके लिए जा रहा है। तो हाँ, आप इसके खिलाफ हैं। इसलिए उम्मीद है कि आप अक्सर उनके खिलाफ नहीं आएंगे।”
दिल्ली कैपिटल्स टीम में समय बिताकर उन्हें कैसा लगा इस पर बात करते हुए वार्नर ने कहा-
” मैं स्पष्ट रूप से दिल्ली में अपने समय से प्यार करता हूं, अब दिल्ली की राजधानियों का नाम बदल दिया गया है। रिकी पोंटिंग कोच हैं, बहुत सारे परिचित चेहरे हैं। शेन वॉटसन वहां थे, जेम्स होप्स और ऐसा लगा जैसे मैं ऑस्ट्रेलियाई लड़कों के साथ घर पर वापस आ गया हूं और कुछ नए चेहरे भी।”
आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 160 रन बनाए। मिचेल मार्श के 89 रनों की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकटों से यह मुकाबला जीत लिया। ऑरेंज कैप की रेस में रोमांचक मोड़ आ गया है.
ऑरेंज कैप होल्डर है राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाड़ी जोस बटलर ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। जोस बटलर (JOS BUTTLER) का सर्वाधिक स्कोर 116 इसे उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से बनाया है। बटलर ने 12 मैचों में 625 रन बनाए है।
आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) शामिल है। राहुल ने 12 मैचों में 56.37 के एवरेज़ के साथ 459 रन बनाए है जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। केएल राहुल ने अपना सर्वाधिक स्कोर 103 मुंबई इंड़ियंस के खिलाफ 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से बनाया है।
ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए है डेविड वार्नर
आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेविड वार्नर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली जिससे वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर गए है, उन्होंने 11 पारियों में कुल 427 रन बनाए है जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है। फाफ डू प्लेसिस ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए है। फाफ ने 12 पारियों में कुल 389 रन बनाए है। शुभमन गिल ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गए है। शुभमन ने 12 मैचों में 384 रन बनाए है, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है।
ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठे पायदान पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) है, उन्होंने 10 मैचों में 46.12 के एवरेज़ के साथ 381 रन बनाए है। तीसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) है, क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ऑरेंज कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर आ गए है उन्होंने 12 पारियों में 355 रन बनाए है।
आठवें पायदान पर लखनऊ के बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा शामिल है, 12 मैचों में 347 रन बनाए है। हार्दिक पांडया नौवें पायदान पर है, हार्दिक पांडया ने 12 मैचों में कुल 344 रन बनाए है। 10वें पायदान पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) शामिल है, श्रेयस ने 11 मैचों में 36.00 के एवरेज के साथ 336 रन बनाए है।
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) का बल्ला खूब बोल रहा है। वो 8 मैचों में 356 रन बना चुके हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 58 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली है। इस पारी की बदौलत वो क्रिस गेल को पछाड़ कर नंबर वन हो गए हैं। अभी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI)भी डेविड वॉर्नर से पीछे हैं।
डेविड वॉर्नर ने लगाया 89वां अर्द्धशतक
डेविड वॉर्नर(DAVID WARNER) ने आईपीएल (IPL) के इस सीजन में जबदस्त फार्म में हैं। अब तक वो 4 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के खिलाफ उन्होंने 92 रन की शानदार पारी खेली है। इस पारी के साथ उन्होंने अपना 89वां अर्द्धशतक बनाया है।
ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल के नाम यह रिकार्ड था। क्रिस गेल ने सर्वाधिक 88 अर्द्धशतक लगाए हैं। अभी अर्द्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इन दोनों खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं। विराट कोहली ने 76 अर्द्धशतक लगाए हैं।
डेविड वॉर्नर ने टी 20 में पूरे किए 400 छक्के
डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 3 छक्के लगाए हैं। इन 3 छक्कों की मदद से वो टी 20 फार्मेट में 400 छक्के पूरे कर किए। ऐसा करने वाले वो कुल 10वें खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
बता दें कि आईपीएल (IPL) के इस सीजन में वॉर्नर (DAVID WARNER) का प्रदर्शन शानदार रहा है। डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) के न चलने पर अक्सर मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम मुश्किल में फंस जाती है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अब तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मेच जीत पाई है। टीम को प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए अभी कम से कम 3 मैच जीतना जरूरी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास अब 4 मैच शेष हैं।