आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 160 रन बनाए। मिचेल मार्श के 89 रनों की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकटों से यह मुकाबला जीत लिया। पर्पल कैप की रेस रोमांचक हो गई है.
पर्पल कैप होल्डर है राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) इस लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। चहल पर्पल कैप की लिस्ट में 22 विकटों के साथ पहले पायदान पर है चहल ने 12 मैचों में 7.27 की इकॉनमी के साथ 23 विकेट लिए है, बेस्ट बॉलिंग फिगर 4 ओवर में 10.00 की इकॉनमी के साथ 5/4 है।
हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकें 5 विकटों के साथ वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए है। हसरंगा ने 12 मैचों में 7.85 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट अपने नाम किए है। 18 विकटों के साथ कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।
रोमांचक होती जा रही है खिलाड़ियों के बीच जंग
पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर 18 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) है।पांचवें पायदान पर 17 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन है। छठें पायदान पर 16 विकटों के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद है ।
इसी प्रकार पर्पल कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर 16 विकटों को साथ गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी है। गुजरात के खिलाफ आवेश खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए जिससे वो पर्पल कैप की लिस्ट में 16 विकटों के साथ आठवें पायदान पर आ गए है। नौवें पायदान पर 15 विकटों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो है। दसवें पायदान पर 15 विकटों के साथ गुजरात टाइटंस के राशिद खान है।
