रोहित शर्मा ने अपने खास दोस्त युवराज सिंह के साथ शेयर की तस्वीर, मगर हरभजन सिंह के कमेंट ने लूटी सारी महफिल

By Twinkle Chaturvedi On July 21st, 2022
रोहित शर्मा ने अपने खास दोस्त युवराज सिंह के साथ शेयर की तस्वीर, मगर हरभजन सिंह के कमेंट ने लूटी सारी महफिल

रोहित शर्माः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं मैदान के बाहर भी अपने भाईचारे और दोस्ती की वजह से छाए हुए रहते हैं। उनके खेल की तरह ही उनकी दोस्ती भी लोगों के दिलों में घर कर जाती हैं। सेलिब्रिटिज अपने खास पलों को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में शेयर करते हैं, जिससे फैंस अपने फेवरेट सेलिब्रिटिज के बारे में और भी ज्यादा जान पाते हैं।

फैंस हमेशा सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट स्टार के सोशल मीडिया पोस्ट के उत्साहित रहते हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने हाल ही में अपने दोस्त युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। जिसके बाद फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच हरभजन सिंह का इस तस्वीर पर कमेंट वायरल हो रहा हैं। आइए आपको बताते हैं कि हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने क्या कमेंट किया हैं।

रोहित शर्मा ने युवराज सिंह के साथ शेयर की खास तस्वीर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) हाल ही में इंग्लैंड दौरे में भारत की कप्तानी कर रहे थे जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को मात दी हैं। रोहित शर्मा अभी छुट्टी में चल रहे हैं। रोहित ने हाल ही में अपने खास दोस्त युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) के साथ अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में एक फोटो शेयर की हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

रोहित के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही इस पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो रही हैं। रोहित ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कमेंट में लिखा हैं- “बहुत समय बाद अपने खोए हुए दोस्त से मिला”।  युवराज ने भी इस पर कमेंट करते हुए “मेरे भाई” लिखा हैं। रोहित शर्मा और युवराज सिंह के इस फोटो पर हरभजन सिंह ने क कमेंट कर दिया हैं। जिसे फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रोहित और युवराज की फोटो पर कमेंट कर ट्रोल हुए हरभजन

रोहित शर्मा और युवराज की फोटो को खूब पंसद किया जा रहा हैं। लेकिन इसी बीच उनके साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह ने एक कमेंट कर दिया हैं। हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने कमेंट करते हुए “गैस किंग” लिख दिया हैं। जिसे फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैंष और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस हरभजन के इस रवैये से काफी ज्यादा शॉकड हैं।

हरभजन के इस कमेंट करने के पीछे का कारण यह हैं कि हाल ही में युवराज सिंह ने खुलासा किया था कि वो पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनको गैस की तकलीफ हो रही हैं। हरभजन ने युवराज के इसी बात को लेकर उनके कमेंट में गैस किंग बुला दिया हैं। आपको बता दे कि ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल की टीम मुबंई इंडियंस के लिए साथ में खेलते हुए नजर आ चुके हैं।

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह,