Asia Cup का दूसरा मैच जीत कप्तान रोहित शर्मा हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि, दिग्गज धोनी को भी कर देंगे पीछे

By Satyodaya On August 30th, 2022
Asia Cup का दूसरा मैच जीत कप्तान रोहित शर्मा हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि, दिग्गज धोनी को भी कर देंगे पीछे

एशिया कप (Asia Cup) का आगाज शुरू हो चुका है जिसमें 6 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है। एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। एशिया कप का दूसरा मैच भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। अब भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 31 अगस्त को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी।

जिसको लेकर अब भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। भारतीय टीम अब यह मुकाबला पूरी तरह जीतने की कोशिश करेगी। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अगर हांगकांग के खिलाफ मुकाबला जीत लिया तो बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड में महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ देंगे। आइए आगे आर्टिकल में जानते आखिर कौन सी उपलब्धि रोहित शर्मा हासिल कर लेंगे।

हासिल कर लेंगे रोहित शर्मा बड़ी उपलब्धि

टीम इंडिया ने रविवार 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला जीता है। जिसके बाद भारतीय टीम का मनोबल और भी ऊंचा हो चुका है। अब कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 31 अगस्त को हांगकांग के खिलाफ खेलती नजर आएगी। अगर कप्तान रोहित शर्मा ने यह मैच जीत लिया तो बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। कप्तान रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल कप्तानों में से गिने जाते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने 2018 में एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। वहीं अगर भारतीय टीम ने हांगकांग के खिलाफ मैच जीत लिया तो रोहित शर्मा एशिया कप में लगातार सात मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। अभी तक यह कारनामा किसी ने नहीं कर दिखाया है भारत के सबसे पहले कप्तान हो जाएंगे जिन्होंने एशिया कप में लगातार सात मैच जीते हो। वही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर के रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ देंगे।

रिकॉर्ड बनाकर महेंद्र सिंह धोनी को भी कर देंगे पीछे

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा अगर हांग कांग के खिलाफ जीत जाते हैं तो वह एशिया कप में लगातार सात मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले यह कारनामा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया था महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप के खिलाफ लगातार छह मैच जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को भी रोहित शर्मा पीछे छोड़ देंगे।

आपको बता दें रोहित शर्मा टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान में से एक है वही महेंद्र सिंह धोनी ने भी 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने अब तक 7 बार एशिया कप जीता है। वहीं श्रीलंका ने पांच बार एशिया कप जीता है और पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप अपने नाम किया है।

Read More-Ravindra Jadeja से संजय मांजरेकर ने पूछा ऐसा सवाल कि हैरान रह गए जड्डू, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

Tags: एशिया कप, रोहित शर्मा, हांगकांग,