गली क्रिकेट में भी शांत नजर आया भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला, छक्का मारने के चक्कर में गंवाया विकेट, देखें वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On June 15th, 2022
गली क्रिकेट में भी शांत नजर आया भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला, छक्का मारने के चक्कर में गंवाया विकेट, देखें वीडियो

भारत (INDIA) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) हाल ही में भारत (INDIA)और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली (VIRAT KOHLI), मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन के बाद आराम दिया गया हैं।

हाल ही में रोहित का एक विडियो वायरल हुआ हैं। जिसमें वो गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। छक्का मारने के चक्कर में भारतीय कप्तान अपना विकेट गंवाते दिखे हैं।

गली क्रिकेट में छक्का मारते हुए रोहित शर्मा हुए आऊट

India Tour of England: Rohit Sharma relives childhood days

भारत (INDIA) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अभी थोड़े समय के लिए अतंराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेकर छुट्टियां मनाकर अपने आप को तरोताजा करने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का यह सीजन मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा हैं। इस सीजन टीम लीग से सबसे पहले बाहर हो गई थी। आईपीएल के बाद छुट्टियां मना रहे रोहित शर्मा का गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वो छक्का मारने के चक्कर में आऊट होते दिखे हैं।

दुर्भाग्य वाली बात यह हैं कि गली क्रिकेट में भी हिटमैन का बल्ला शांत नजर आया। रोहित शर्मा अब सीधे जुलाई में इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ होने वाली टेस्ट और टी-20 सीरीज में खेलते और भारत (INDIA) का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। रोहित शर्मा हाल ही में आईसीसी द्वारा टी-20 रैकिंग (ICC T20 RANKING)  में 17वें पायदान पर हैं। टॉप-10 में भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी ही मौजूद हैं। उम्मीद यही रहेगी की भारतीय कप्तान अच्छा प्रदर्शन कर टीम को भी मजबूत स्थिति में रखने में कामयाब रहे।

यहां देखें हिटमैन का विडियो

https://twitter.com/CricCrazyJ0hns/status/1536637759388979201?s=20&t=MjTtQYy2vfoN6o2Rf9MFVg

Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, विराट कोहली,