IND vs NZ: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने रच दिया एक नया इतिहास, 4 मैचों में 3 बार किया ये कारनामा

By Tanu Chaturvedi On January 19th, 2023
रोहित शर्मा (विराट कोहली)

टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेल रही है। इस साल 2023 में अब तक रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 4 मैच खेले हैं। इससे पता चलता है कि दोनों की जोड़ी वनडे वर्ल्ड कप में खेल सकती हैं। न्यूजीलैंड टीम को भी हैदराबाद में खेले जा रहे पहले ही वनडे में दोनों की एकता का थोड़ा बहुत एहसास हुआ। इस साल के 4 मैचों में तीसरी बार फिफ्टी प्लस स्कोर की साझेदारी हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने कम से कम इस ओर इशारा कर दिया है कि वो वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ओपनिंग की पहली चॉइश बनने जा रहे हैं।

टीम इंडिया को मिली नई जोड़ी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल को गुवाहाटी में भारत बनाम श्रीलंका का  पहला वनडे मैच खेला था, शतकीय पारी खेली है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में भी दोनों ने सलामी बल्लेबाजी की है लेकिन दोनों की पारी ने उस मैच में कुछ खास नहीं किया था। रोहित और गिल ने कीवी टीम के खिलाफ भी ओपनिंग का जिम्मा संभाला और साथ में मिलकर 61 रन की साझेदारी की। ये साझेदारी रोहित शर्मा के 34 रन पर आउट होने के बाद टूटी। वहीं शुभमन गिल ने अकेले न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी अपने नाम की है।

रोहित शर्मा फॉर्म में वापस

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी समय बाद अपनी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही खिलाड़ी अपनी फॉर्म से बाहर थे। वह कप्तानी बहुत अच्छे से निभा रहे थे लेकिन बल्ले से रन नहीं निकाल पा रहे थे। साल 2023 में अब तक खेले 4 वनडे में 3 बार रोहित और गिल मिलकर 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। ये सिलसिला यूं ही चला तो दोनों के बीच कुछ और बड़ी साझेदारी बनती दिखेगी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इसी फॉर्म में रहें ऐसा टीम इंडिया के फैंस चाहते हैं।

Tags: न्यूजीलैंड सीरीज, रोहित शर्मा, शुभमन गिल,