रोहित शर्मा की जब हुई न्यूजीलैंड टीम से मुलाकात तो फोटो खींचने की हुई मारा-मारी, पोस्ट ने मचा दिया तहलका

By Tanu Chaturvedi On November 27th, 2022
रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड फैंस के साथ रोहित शर्मा की एक फोटो कोफी वायरल हो रही है। न्यूजीलैंड की अंडर 19 महिला टीम भारत में मैच खेलने आई है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के कप्तान और धाकड़ रोहित शर्मा के साथ न्यूजीलैंड की टीम के साथ खीचा फोटो वायरल हो रहा है। फैंस के साथ इस फोटो को देखकर ऐसा लगा जैसे रोहित न्यूजीलैंड गए हैं।

न्यूजीलैंड सीरीज से मिला आराम

रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज से आराम दिया गया है। रोहित अब बांग्लादेश की टीम के साथ बांग्लादेश सीरीज खेलने जा रहे हैं। इसलिए कीवी महिला खिलाड़ियों से उनकी इस मुलाकात का न्यूजीलैंड की मेंस टीम से कोई लेना देना नहीं है। न्यूजीलैंड की अंडर-19 महिला खिलाड़ियों संग रोहित शर्मा के मुलाकात की तस्वीरों को व्हाइट फर्न ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह फोटो काफी वायरल हो रही है।

भारत और न्यूजीलैंड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के सभी मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने हैं। ये मुकाबले 27 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक खेला जाएगा। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच जहां न्यूजीलैंड की महिला अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसी मैच से पहले रोहित शर्मा के साथ न्यूजीलैंड की टीम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखा पाए खास कमाल

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का बल्ला खास कमाल नहीं दिखा पाया था। साथ ही उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठाए गए थे। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। रोहित और केएल राहुल दोनों टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर माने जाते हैं। दोनों ही अपनी पारी में ज्यादा देर टिक नहीं पाए थे और टीम को सेमीफाइनल से आउट होना पड़ा था।

Tags: अंडर 19 महिला क्रिकेट, कप्तान रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड, रोहित शर्मा,