IND vs WI: रोहित शर्मा ने 5 विकेट से मिली हार के बाद टीम के बल्लेबाजी को लेकर दिया यह बयान, साथ ही आवेश को आखिरी ओवर देने पर से भी उठाया पर्दा

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIA TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती दिखाई दे रही हैं। आज 1 अगस्त को सीरीज का दूसरा मैच वॉर्नर पॉर्क में 3 घंटे देरी से भारतीय समय 11 बजे से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। वेस्टइंडीज की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकटों से जीत हासिल कर ली। आज तीन ऐसे कारण रहे जिसके चलते भारतीय टीम को मैच हारना पड़ा।
हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की- रोहित शर्मा
भारतीय टीम ने पिछला मुकाबला 68 रनों से जीता था, आज दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम पलटलार करती नजर आयी। आज के मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौटते दिखें। दूसरे मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में भारत की गलतियों के बारे में बात करते हुए कहा-
“यह हमारे लिए बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं था। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। पिच काफी अच्छा खेल रही थी लेकिन हमने खुद को लागू नहीं किया। लेकिन ऐसा हो सकता है। मैंने बार-बार कहा है कि जब आप एक बल्लेबाजी समूह के रूप में कुछ करने की कोशिश करना, यह हमेशा काम नहीं करेगा। हम अपनी गलतियों को देखने और उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे।”
आवेश खान (AVESH KHAN) को 20वां ओवर देने पर रोहित शर्मा ने कहा-
” यह सब अवसर देने के बारे में है। हम भुवनेश्वर को जानते हैं, वह तालिका में क्या लाता है , लेकिन अगर आप आवेश या अर्शदीप को मौका नहीं देते हैं तो आपको कभी पता नहीं चलेगा कि भारत के लिए डेथ पर गेंदबाजी करने का क्या मतलब है। उन्होंने इसे आईपीएल में किया है। सिर्फ एक खेल, उन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें समर्थन और अवसर चाहिए।”
हमने योजना बनाई और उसे अमल पर भी लाया- रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि टीम ने अंत तक शानदार खेल दिखाया हैं। एक कप्तान के तौर पर वो गेंदबाजी यूनिट से खुश हैं पर बल्लेबाजी में काम करने की जरूरत हैं।
Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,“जब आप इस तरह एक लक्ष्य का बचाव कर रहे होते हैं, तो यह 13-14 ओवर में समाप्त हो सकता है या आप इसे अंतिम ओवर तक खींचने की कोशिश करते हैं। हमने जो योजना बनाई, लोग आए और अमल में आए। टीम पर गर्व हैं, गेंदबाजों से खुश, लेकिन बल्लेबाजी में कुछ चीजें हैं।”
“जिनकी हमें जरूरत है की ओर देखें। मैं बार-बार कहूंगा कि हम इसी तरह बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे क्योंकि हम कुछ हासिल करना चाहते हैं। एकतरफा परिणाम, घबराना नहीं चाहिए। एक हार के बाद हम चीजों को नहीं बदलेंगे।”