IND vs SA: रोहित शर्मा ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए दे डाला बड़ा बयान, विश्व कप को लेकर दिया बहुत बड़ा हिंट

By Twinkle Chaturvedi On October 4th, 2022
IND vs SA: रोहित शर्मा ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 49 रनों से हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए दे दिया बड़ा बयान

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर (HOLKAR STADIUM INDORE)  शाम 7 बजे से खेला जा रहा था।  साऊथ अफ्रीका ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए  3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 178 रनों पर ही सिमट कर रह गई। भारत आज पूरे 20 ओवर भी खेल नहीं पाई हैं।

अफ्रीका ने 49 रनों से मैच अपने नाम कर लिया हैं। 2-0 से सीरीज और तीसरा टी20 मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मैच हार के बाद क्या बोले रोहित शर्मा-

भारतीय टीम आज चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हर चीजों में पिटती हुई नजर आई हैं। जिस बल्लेबाजी के दम पर भारत गुमान कर रही थी वहीं आज पूरी तरह से फ्लॉप हो गयी। रोहित शर्मा के लिए गए कई फैसलों ने टीम को गहरा आघात पहुंचाया हैं। जिसके चलते भारतीय टीम आज 49 रनों से हार गई।

अफ्रीकी टीम तो अपने पिछले मुकाबले में लड़ती हुई भी नजर आई थी। लेकिन आज भारत ने थोड़ी सी भी लड़ाई नहीं दिखाई। बल्लेबाजी क्रम पूरे ताश के पत्तों के तरह बिखर गई। सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्म (ROHIT SHARMA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“एक टीम के रूप में हमने शुरुआत में कहा, परिणाम के साथ चाहे कुछ भी हो जाए – सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। हम एक टीम के रूप में बेहतर होते रहना चाहते हैं। टीमें काफी चुनौतीपूर्ण रही हैं, वे सभी विभागों में चुनौती दे सकती हैं। कुछ हम लंबे समय से बात कर रहे हैं। हमें बहुत सी चीजों को देखने की जरूरत है। सूर्य का रूप चिंता का विषय है (हंसते हुए)।”

गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत हैं- रोहित शर्मा

भारत की गेंदबाजी ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शुरूआत तो अच्छी की थी। लेकिन अंत होते तक हमें एशिया कप और आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो हाल था वहीं देखने को मिला। भारत की गेंदबाजी एक बहुत बड़ी चिंता बन चुकी हैं। जिस पर काफी ज्यादा काम करने की जरूरत हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत की गेंदबाजी के बारे में आगे बात करते हुए कहा-

“हमें अपनी गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत है। हम दो गुणवत्ता वाले पक्षों के खिलाफ खेले, हमें कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हमें देखना होगा कि हम और क्या बेहतर कर सकते हैं। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं, लोगों को बहुत स्पष्टता की जरूरत है, यह सुनिश्चित करना मेरा काम है कि ऐसा हो।”

Tags: भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,