आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23वां मैच कल पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने थीं. मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करने आई पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई. मुंबई की टीम 12 रनों से यह मैच हार गई. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
रोहित शर्मा पर 24 लाख का लगाया गया जुर्माना
वाकई आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई की टीम के दिन खराब चल रहे हैं. यह टीम अब तक पांच मैच खेल चुकी है और सभी मैच हार चुकी है. अब इस टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेले गए मुकाबले में पहले तो मुंबई की टीम को हार मिली फिर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) व अन्य प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया.
कहा जा रहा है कि यह जुर्माना पिछले वाले मैच में धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया. इस मैच में जुर्माने की राशि 24 लाख रुपये बताई जा रही है. आपको बात दें कि रोहित शर्मा पर इससे पहले भी आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन में जुर्माना लगाया जा चुका है.
रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी लग चुका है जुर्माना
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी जुर्माना लग चुका है. इस मैच में मुंबई के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इस सीजन में अब तक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर धीमी ओवर गति के कारण दो बार जुर्माना लग चुका है.
आईपीएल प्रबंधन ने अपने एक बयान में इस बात की जानकारी दी. लगातार पाँच मैच हार चुकी मुंबई की टीम के लिए इस सीजन में आगे की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है.
