IPL 2022: रोहित शर्मा पर आईपीएल गवर्निंग कांउसिल इस वजह से लगा सकती है बैन, होना पड़ेगा टीम से बाहर

इस समय इंडिया में आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन के मैच चल रहे हैं. इस सीजन में आईपीएल में कुल 10 टीमें खेल रही हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहले नंबर पर 8 अंकों के साथ गुजरात टाइटन्स है. इस टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम है जिसने अभी एक भी मैच नहीं जीता. इस सीजन में अभी तक मुंबई की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. अब कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी भी खतरे में आ गई है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…
रोहित शर्मा दो बार कर चुके हैं गलती

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही है. कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कैप्टेंसी पर बैन लगाया जा सकता है और उन्हें कुछ मैचों में खेलने से रोका जा सकता है. ऐसा होने की वजह रोहित शर्मा की ग़लती बताई जा रही है.
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो बार स्लो ओवर रेट करते हुए पाया गया. अगर तीसरी बार मुंबई की टीम स्लो ओवर रेट की गलती करती है तो फिर पूरी टीम को भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है. ऐसी सिचुएशन में रोहित शर्मा की कप्तानी भी छिन सकती है और एक मैच खेलने पर बैन भी लगाया जा सकता है. आपको बता दें कि मुंबई की टीम द्वारा स्लो ओवर रेट का पहला मामला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था. इसका दूसरा मामला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में आया.
कौन बन सकता है मुंबई इंडियंस का नया कप्तान?

अगर मुंबई की टीम स्लो ओवर रेट से बाज नहीं आती है और तीसरी बार भी इस नियम का उल्लंघन करती है तो ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कप्तान नहीं रह पाएंगे. तीसरी बार उल्लंघन करने पर रोहित को 30 लाख का जुर्माना और एक मैच बैन की सजा झेलनी पड़ेगी.
जानकार बताते हैं अगर हिटमैन पर बैन लगता है तो उनकी गैरमौजूदगी में टीम के सीनियर प्लेयर कायरन पोलार्ड को कप्तान बनाया जा सकता है. कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) के बाद वैकल्पिक कप्तान के रुप में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दूसरी पसंद हो सकते हैं.
Tags: आईपीएल 2022, किरोन पोलॉर्ड, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,