IND vs NZ: “मैं भूल गया कि पहले क्या करना था” , टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के अंदर आ गई गज़नी की आत्मा, वीडियो हुआ वायरल

रोहित शर्मा

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का मैच खेला जा रहा है। ये मैच रायपुर में 1.30 बजे से शुरू हो चुका है। मैच शुरु होने से पहले दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ, टॉस टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता, लेकिन पहले क्या चुनना चाहेंगे इस सवाल पर उन्होंने सिर पकड़ लिया और 1 मिनट के लिए शांत ही रह गए। आइए आपको बताते हैं क्या पूरा मामला…

टीम इंडिया के कप्तान भूल गए थे फैसला

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा से पूछा गया कि वह पहले बल्लेबाजी करेंगे या गेंदबाजी। लेकिन फैसला लेते वक्त वह भूल गए कि उन्हें क्या चुनना था। भारतीय कप्तान ने बताया कि टीम में काफी बातचीत हुई और वो 1 मिनट के लिए भूल गए थे कि क्या फैसला लेना है। दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करें तो कप्तान ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

वायरल हो रहा है ये वीडियो

टीम इंडिया के कप्तान के साथ जो हुआ, उसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। टॉस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रोहित के भूलने पर युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाए, जो उस समय मैदान पर वॉर्म अप कर रहे थे। चहल की नजर तो कप्तान पर ही टिक गई। वहीं फैंस भी रोहित को टॉस के समय गजनी बताने लगे।

ऐसी है प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।

इस प्लेइंग 11 में टीम के कप्तान रोहित शर्मा,  ईशान किशन, शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर फैंस की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं गेंदबाजी के लिए मो. सिराज, उमरान मलिक पर फैंस की नजर टिकी रहेगी।