“आखिर ये कर क्या रहा हैं”- रोहित शर्मा एक बार फिर आपा खोते आए नजर, फैंस ने कप्तानी से हटाने की कर डाली मांग

By Twinkle Chaturvedi On September 22nd, 2022
"आखिर ये कर क्या रहा हैं"- रोहित शर्मा एक बार फिर आपा खोते आए नजर, फैंस ने कप्तानी को लेकर दागे सवाल

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से पहले आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलती हपुई नजर आ रही हैं। जिसका पहला मैच 20 सिंतबर को था। इस मैच में बोर्ड पर 208 रन का स्कोर अर्जित करने के बाद भी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई।

कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के गेंदबाजी ऑप्शन ने टीम की जीत पर बाधा डाली हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आजकल फील्ड में अलग ही अंदाज में नजर आने लगे हैं। जैसा वह पहले नहीं करते थे। उनके मैदान के बीच रिएक्शन आजकल खूब सुर्खियां बोटर रहे हैं। रोहित का अपने इमोशंस पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं हैं। जो कि फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रही हैं।

मैदान के बीच गुस्से से लाल हुए कप्तान रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का आजकल मैदान में व्यवहार काफी ज्यादा अलग हो गया हैं। रोहित पहले कूल कप्तान नजर आते थे। लेकिन आजकल वह काफी ज्यादा तनाव में दिखते हैं। रोहित का अपने गुस्से पर बिल्कुल भी काबू नहीं रहता हैं। वह या तो कभी गाली या फिर अपने एक्शन से खिलाड़ियों के साथ नजर आते हैं।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह अपने इमोशंस को बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल यह वीडियो भारत के मशहूर आईएएस अवनीश सरन ने सोशल मीडिया में शेयर किया हैं। इस वीडियो में रोहित काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में आईएएस ऑफिसर ने लिखा हैं- “कप्तान को किसी भी परिस्थिति में इतना फ्रस्टेटेड नहीं दिखना चाहिए”। इस वीडियो पर भारतीय फैंस जमकर कमेंट करते हए भी नजर आ रहे हैं।

यहां देखें रोहित शर्मा का वीडियो-

Tags: भारत बनाम आस्ट्रेलिया, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,