एशिया कप हारने के बाद इंजॉय करते नजर आए Rohit Sharma, पत्नी के साथ गए रोमांटिक डेट पर, देखें तस्वीरें...
एशिया कप हारने के बाद इंजॉय करते नजर आए Rohit Sharma, पत्नी के साथ गए रोमांटिक डेट पर, देखें तस्वीरें...

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस वक्त काफी चर्चा में बने हुए हैं दरअसल रोहित शर्मा ने एशिया कप तो अपने हाथ से गवां दिया है. कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने सुपर 4 के दो मैच अपने हाथ से निकाल दिए हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई है.

टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा इंजॉय करते हुए नजर आए हैं रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ दुबई में घूमते हुए नजर आए हैं जहां की तस्वीरें रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. रोहित शर्मा की पत्नी के साथ तस्वीरों को देखकर हर कोई इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहा है.

पत्नी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आए रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ रोमांटिक मूड में नजर आए हैं. दरअसल टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अभी हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ फोटो शेयर की है. इस दौरान रोहित शर्मा दुबई के किसी रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

रितिका सजदेह अपने पति रोहित शर्मा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं ज्यादातर उन्हें अपने पति के साथ ही स्पाट किया जाता है. कई बार रितिका सचदेव को स्टेडियम के आसपास भी देखा गया है हमेशा अपने पति के साथ ट्रेवल करती हुई नजर आती हैं. रितिका सजदेव और रोहित शर्मा की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. कप्तान रोहित शर्मा का एशिया कप दौरा कुछ खास नहीं रहा है उन्होंने. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 पारियों में33.25 की औसत से 133 रन ही बनाए हैं. कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. कप्तान रोहित शर्मा टीम में एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका देते हैं.

भले ही टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो गई हो लेकिन आज भी लोगों का भरोसा और कप्तान रोहित शर्मा पर भरपूर बना हुआ है. सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि विराट कोहली एशिया कप में अपनी फॉर्म में वापस आ गए हैं. विराट कोहली के फैंस इस बात से काफी खुश हैं वहीं रोहित शर्मा भी विराट कोहली के फॉर्म लौटने पर काफी खुश हैं.

इसे भी पढ़ें-“इन दो खिलाड़ियों की वापसी नहीं हुई तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होगी भारत”- पूर्व खिलाड़ी ने अपने बड़े बयान से रोहित शर्मा को दी यह सलाह