IND vs PAK: मैच हारने के बाद बौखला गए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, इन 2 खिलाड़ियो को कहने लगे भला-बुरा

By Twinkle Chaturvedi On September 5th, 2022
IND vs PAK: "हमें हैरानी नहीं हुई उन्होने शानदार खेला"- पाकिस्तान के आगे सिट्टी-पिट्टी गुल होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने दे दिया यह विचित्र बयान

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच  4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था। दोनों ही टीमें हार के लिए तैयार ही नहीं थी। अंत तक चले इस मैच में आखिरकर पाकिस्तान ने 5 विकटों से जीत प्राप्त कर ही ली। भारत की इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

यह एक दबाव वाला खेल था- रोहित शर्मा

भारतीय टीम ने आज अच्छी बल्लेबाजी कर 182 रनों का टारगेट सेट किया था। लेकिन गेंदबाजी करने के लिए भारत उतनी शानदार नजर नहीं आई। शायद खराब गेंदबाजी की झलक हमने हांगकांग जैसे कमजोर टीम के खिलाफ भी देख ही लिया था।

जहां पर भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई थी। और आज पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा ही मंजर हमें नजर आया। आज गेंदबाजी पूरी तरह ठप ही नजर आयी। रोहित शर्मा ने हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा –

 “यह एक उच्च दबाव वाला खेल है और आपको हर बार इसमें रहना होता है। इस तरह का खेल आपसे बहुत कुछ ले सकता है, लेकिन हम बैकएंड पर काफी शांत थे, यहां तक कि बीच में भी जब रिजवान और नवाज की साझेदारी चल रही थी। लेकिन यह बहुत लंबा चला और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।”

मैंने सोचा कि यह अच्छा स्कोर हैं- रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि उन्हें लगा की स्कोर अच्छा था, लेकिन आज पाकिस्तान ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होने भारतीय टीम की मानसिकता को लेकर आगे बात करते हुए पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“इस तरह के खेल खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ ला सकते हैं। ऐसे समय होंगे जब उन्हें चुनौती दी जाएगी और चीजें अपने रास्ते पर नहीं जा सकती हैं। खिलाड़ियों में क्षमता है और उन्होंने इसे अतीत में किया है। विपक्षी टीम में वर्ग है भी। मैंने सोचा कि यह एक अच्छा स्कोर था। कोई भी पिच, कोई भी स्थिति, 180 एक अच्छा स्कोर है। हमें हैरानी नहीं हुई।”

“लेकिन अगर आप बीच में विकेट नहीं लेते हैं, तो यह कठिन होगा। हमें आज बहुत कुछ सीखने को मिला। इस तरह के स्कोर का बचाव करते समय हमें किस तरह की मानसिकता रखने की जरूरत है। जैसे मैंने कहा कि आपको पाकिस्तान को श्रेय देना होगा। उन्होंने हमसे बेहतर खेला है।”

विराट कोहली का फॉर्म शानदार हैं- रोहित शर्मा

आज विराट कोहली ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे जो लंबं समय तक भारत के लिए क्रिज पर बल्लेबाजी करते नजर आए। आज कोहली ने 60 रनों की शानदार पारी खेल अपनी वापसी का डंका भी बजा दिया हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने आज कोहली के फॉर्म में बात करते हुए कहा-

“फॉर्म शानदार है। लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के लिए किसी की जरूरत थी जब दूसरे आउट हो रहे थे। उन्होंने उस टेंपो से भी बल्लेबाजी की। विराट का वह स्कोर हासिल करना टीम के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था। उस वक्त हार्दिक और ऋषभ के विकेट की जरूरत नहीं थी। लेकिन हम खुले दिमाग से खेलना चाहते हैं। उस दृष्टिकोण को अपनाने के दौरान आपको हमेशा सफलता नहीं मिलेगी।”

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version