IND vs NED, STAT REPORT: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन, मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड

By Aditya tiwari On October 27th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप 2022

सि़डनी के मैदान पर आज भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 में अपना दूसरा मुकाबला खेलने नीदरलैंड के खिलाफ उतरी. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद टीम को चैलेंज देते हुए बल्लेबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया. जिसके बाद भारत ने 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 179 रन बनाए. नीदरलैंड की टीम 180 रनों के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 123 रन ही बना सकी और 56 रनों से मैच हार गई. इस मुकाबले में कुल 14 बहुत बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.

मैच में बने 14 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

1. नीदरलैंड और भारत पहली बार टी20 क्रिकेट में आमने-सामने आई, जिसमें भारतीय टीम ने 56 रनों जीत दर्ज कर ली.

2. कप्तान रोहित शर्मा ने आज टी20 विश्व कप में 35वां मुकाबला खेला है. जिसके साथ ही वो तिलकरत्ने दिलशान के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ वो इतिहास रचने के करीब पंहुच गए हैं.

3. आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आज टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 चौके पूरे कर लिए हैं.

4. मैक्स ओडाउड ने आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1500 रन पूरे कर लिए हैं.

5. कप्तान रोहित शर्मा ने आज 3 छ्क्के लगाकर टी20 विश्व कप में अपने 34 छक्के पूरे कर लिए हैं. वो टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने तो वहीं ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

6. विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 मुकाबले खेल लिए हैं.

7. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आज 35वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया है.

8. कप्तान रोहित शर्मा ने आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 29वां अर्धशतक लगाया है.

9. आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आज टी20 इंटरनेशनल में अपना 11वां अर्धशतक जड़ा है.

10. किंग विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया. अब तक कोहली ने टी20 विश्व कप 2022 में आउट नहीं हुए हैं.

11. एक टी20आई (भारत) में 2 मेडन ओवर
हरभजन बनाम इंग्लैंड कोलंबो 2012
जसप्रीत बुमराह बनाम पाक मीरपुर 2016
भुवनेश्वर कुमार बनाम यूएई मीरपुर 2016
भुवनेश्वर कुमार बनाम नीदरलैंड सिडनी 2022 *

12. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 9 ओवर मेडन डाले हैं. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने भी 9 ओवर मेडन डाले हैं.

13. टी20 विश्व कप की एक पारी में 3 व्यक्तिगत 50+ स्कोर
भारतीय टीम बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मुंबई डब्ल्यूएस 2016
भारतीय टीम बनाम नीदरलैंड सिडनी 2022 *

14. विराट कोहली – सूर्यकुमार यादव टी20आई में 50+ पार्टनरशिप
98* रन 42 गेंद बनाम हांगकांग दुबई
104 रन 62 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया हैदराबाद
102 रन 42 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी
95*रन 48 गेंद बनाम नीदरलैंड सिडनी

Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, भारत बनाम नीदरलैंड, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version