राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने किया दावा, कहा मैं ले सकता है एमएस धोनी की जगह
MS DHONI IPL 2022 PBKS vs CSK JADEJA

भारत में इस समय आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन जारी है. इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें खेल रही हैं. हर एक मैच रोमांचक होता जा रहा है. इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में अब तक राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 6 अंकों के साथ सबसे ऊपर है. आईपीएल 2022 में राजस्थान की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. अभी तक खेले गए 4 मैचों में से 3 मैच मैच यह टीम जीत चुकी है. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के एक आलराउंडर ने एक बड़ा बयान दिया है. नीचे पढ़िए पूरी खबर…..

रियान पराग ने खुद को बताया राजस्थान रॉयल्स के लिए बेस्ट फिनिशर

रियान पराग (Riyan Parag) आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल रहे हैं. साल 2019 में आईपीएल में इनकी इंट्री हुई थी. आईपीएल में अब तक 34 मैच खेल चुके हैं और 364 रन बनाया है इसके साथ ही यह खिलाड़ी आईपीएल में अब तक 3 विकेट भी हासिल कर चुका है. अपने अब तक के आईपीएल करियर में रियान पराग केवल एक अर्धशतक ही बना पाए हैं.

‘रेड बुल्स ग्रेटनेस स्टार्ट्स हियर’ पर बात करते हुए कहा कि “मैं अपनी कोई  तारीफ नहीं करना चाहता लेकिन मुझे ऐसा लागत है कि न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए बल्कि टीम इंडिया के लिए भी एक अच्छे मैच फिनिशर की भूमिका निभा सकता हूँ.”

रियान पराग ने धोनी को लेकर भी किया खुलासा

रियान पराग

‘रेड बुल्स ग्रेटनेस स्टार्ट्स हियर’ पर बात करते हुए राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग (Riyan Parag) ने आगे कहा कि

” मेरे पास मैच जिताने के लिए आलराउंड क्षमता है मैं बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फील्डिंग में सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता हूँ ये भी है कि मुझे भी आगे काफी मेहनत करनी है मुझे आगे बहुत सारे एरिया में काम करना है लेकिन मुझे पक्का यकीन है कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और टीम इंडिया के लिए बेस्ट फिनिशर बन सकता हूँ मुझे लगता है कि मैं एमएस की तरह एक कूल कप्तान और अच्छा फिनिशर बन सकता हूँ”.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *