Riyan Parag का बल्ला लगातार उगल रहा आग, बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पछाड़ा, हफ्ते भर में जड़ दिया दूसरा शतक

Riyan Parag का बल्ला लगातार उगल रहा आग, बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पछाड़ा, हफ्ते भर में जड़ दिया दूसरा शतक

Riyan Parag

Riyan Parag: देवधर ट्रॉफी में इस बार नए टैलेंटेड खिलाड़ी देखने को मिले हैं. जिसमें से के नाम रियान पराग का भी है. रियान ने शानदार प्रदर्शन कर के अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को चौंका दिया है. अब उनके शॉट्स के विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दर्शक इस यंग खिलाड़ी को देखना काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसी के साथ बता दें की, 28 जुलाई को जो मैच खेला गया था उसमें रियान ने अहम भूमिका निभाई थी. आइए आपको बताते हैं की आखिर कैसा था उनका प्रदर्शन.

Riyan Parag ने नहीं छोड़ी कोई कसर, अब सबको बना लिया अपना मुरीद

मिली जानकारी के मुताबिक, ईस्ट जोन की ओर से रियान पराग ने 102 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 121 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने यह रन 128.43 के स्ट्राइक रेट से जड़े. इसके बाद से अब हर जगह उनकी तूफानी पारी की चर्चा हो रही है.

इसी के साथ बता दें की, जितना ही उन्होंने बल्लेबाजी में दम दिखाया उतना ही उन्होंने (Riyan Parag) गेंदबाज़ी में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. बताया जा रहा है की इस मैच में रियान ने 10 ओवर में 57 रन देकर 4 विकेट झटके.

इस खिलाड़ी ने सीनियर प्लेयर के रातों की उड़ा दी नींद

बताया जा रहा है की, रियान ने अच्छे-अच्छे सीनियर प्लेयर की बराबरी कर ली है. उनके इस प्रदर्शन के बाद से सभी मुरीद हो गए हैं. रियान (Riyan Parag) के विडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रियान पराग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पारी और गेंदबाजी को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि, “यह सच में काफी स्पेशल था.” फैंस भी उनकी पारी के लिए कमेंट में उनको बधाई दे रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें: Team India का बन सकता था अगला कोहली, लेकिन कोहली के युग में पैदा होने की चुका रहा कीमत, जानिए कौन है ये खिलाड़ी

Exit mobile version